क्रिकेट

IND vs ENG: मैच में हुई स्लेजिंग पर बोले केएल राहुल-आप एक को टारगेट करोगे, हम 11 वापसी करेंगे

दूसरे टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली और जेम्स एंडरसन के बीच रनअप विवाद को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी। वहीं जोस बटलर और जसप्रीत बुमराह को भी मैच के दौरान आपस में कहासुनी करते देखा गया।
2 min read
kl_rahul.png

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच टीम इंडिया ने जीत लिया। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 151 रन से इंग्लैंड को शिकस्त दी। केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि दूसरे टेस्ट मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी कई बार आपस में उलझते भी नजर आए। मैच के बाद केएल राहुल ने स्लेजिंग को लेकर कहा कि ऐसी छींटाकशी का टीम के खिलाड़ियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता। दूसरे टेस्ट मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कई बार स्लेजिंग देखने को मिली।

एक को टारगेट करोगे तो हम 11 के 11 वापसी करेंगे: राहुल
केएल राहुल ने स्लेजिंग पर बात करते हुए कहा कि जब दो शीर्ष टीमें भिड़ती हैं तोे कुछ छींटाकशी की भी उम्मीद होती है, लेकिन हम इस पर ध्यान नहीं देते। साथ ही उन्होंने कहा,'आप हमारे एक खिलाड़ी को टारगेट करोगे तो हम 11 के 11 वापसी करते हैं।' दूसरे टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली और जेम्स एंडरसन के बीच रनअप विवाद को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी। वहीं जोस बटलर और जसप्रीत बुमराह को भी मैच के दौरान आपस में कहासुनी करते देखा गया। हालांकि टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया।

केएल राहुल पर फेंके थे शैंपेन की बोतल के ढक्खन
लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान ही फील्डिंग के समय केएल राहुल पर इंग्लिश क्राउड ने शैंपेन की बोतल के ढक्कन फेंके थे। हालांकि उस वक्त विराट कोहली ने राहुल को इशारे से ढक्कन वापस फेंकने के लिए कहा। केएल राहुल के साथ ऐसी हरकत की आलोचना भी की गई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आक्रामक खेल के लिए जाना जाता है। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पूरी टीम को इसी तरह से आक्रामक खेल खेलते देखा गया। वहीं स्लेजिंग का जवाब देने में भी टीम इंडिया के खिलाड़ी विरोधी टीम से बिल्कुल नहीं दबे।

शमी और बुमराह ने खेली बेहमरीन पारी
देसरी पारी में 209 रन पर भारत के आठ विकेट चले गए थे। इसके बाद जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने पारी को संभाला और स्कोर को आगे पहुंचाया। शमी ने 56 और बुमराह ने 34 रन बनाए। इस तरह से भारत ने इंग्लैंड के सामने 272 रनों का टारगेट रखा। इंग्लैंड को आखिरी दिन करीब 60 ओवर खेलने थे, लेकिन पूरी टीम 51.5 ओवर में 120 रनों पर सिमट गई।

क्या होती है स्लेजिंग
क्रिकेट के दौरान जब कोई टीम विपक्षी खिलाड़ी को अपशब्द कहकर या अपमानजनक शब्द कहकर खेल से उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करती है तो उसे स्लेलिंग कहते हैं। इससे कई बार प्लेयर गुस्सा हो जाता है और वह अपने गेम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता। इसका फायदा विपक्षी टीम उठाती है। यह प्लेयर का ध्यान बांटने के लिए किया जाता है।

Updated on:
17 Aug 2021 09:43 am
Published on:
17 Aug 2021 09:38 am
Also Read
View All
विराट कोहली ने 80वें अर्धशतक के साथ रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के बाद 15000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन

IND vs WI: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ फिफ्टी से चूके रोहित शर्मा, फिर भी कर ली यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स के शतक की बदौलत वेस्‍टइंडीज ने भारत के सामने रखा 296 रन का लक्ष्य, अब नजरें रोहित-विराट पर

IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर की धुनाई, पहले ODI शतक के साथ हासिल की बड़ी उपलब्धि