नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स (Lords Test) में खेला जा रहा है। पांचवें और आखिरी दिन ऋषभ पंत का विकेट जल्दी खोेने के बाद मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने नाबाद 90 रनों की पार्टनरशिप कर टीम इंडिया को अच्छी पॉजिशिन में पहुंचा दिया। शमी 54 और बुमराह 34 रनों पर नाबाद लौटे। इसके बाद भारत ने 271 रनों की लीड हासिल कर अपनी पारी घोषित कर दी। लेकिन इस बीच मैदान पर बुमराह और इंग्लिश खिलाड़ियों के बीच कई बार झड़प देखने को मिली।