क्रिकेट

विराट कोहली के एक सफल रिव्यू ने पलटा पूरा गेम, सिराज ने नहीं किया निराश

विराट कोहली की समझदारी ने इंग्लिश बल्लेबाज को भेजा पेवेलियन। डीआरएस ने सिराज को दिलाई पहला सफलता।
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2021, 9:19 PM IST
virat_kohli.jpg

नई दिल्ली। क्रिकेट में रिव्यू सिस्टम यानी डीआरएस (DRS) आने से खिलाड़ियों के लिए कई चीजें आसान हुई हैं। इससे खिलाड़ी के मन में किसी प्रकार का डाउट हो तो वह टीवी अंपायर के पास जा सकता है। जहां दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली के खिलाफ एक सही डीआरएस लेकर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

कोहली की उम्मीद पर खरे उतरे सिराज
पहले ओवर में ही रोरी बर्न्स का विकेट खोने के बाद इंग्लैंड केे लिए डॉम सिबली और जैक क्रॉली ने मोर्चा संभाला और शुरुआती एक घंटा संभलकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया। ऐसे में विराट कोहली ने इस जोड़ी को तोड़ने के लिए मोहम्मद सिराज को गेंद थमाई। सिराज ने भी कोहली को निराश नहीं किया। सिराज की एक अंदर आती गेंद बल्लेबाज के बैट से संपर्क कर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में समा गई। लेकिन अपील होने के बाद भी अंपायर ने आउट करार नहीं दिया।

वह तीसरे अंपायर का निर्णय आने से पहले काफी आश्वस्त नजर आ रहे थे कि बल्लेबाज आउट नहीं है। तीसरे अम्पायर ने जब रिप्ले में देखा तो गेंद बल्ले का अंदरुनी किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में गई थी। इस तरह विराट कोहली ने एक सफल रिव्यू लेते हुए इंग्लिश बल्लेबाज जैक क्रॉली को 27 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

बुमराह ने पहले ही ओवर में दिलाई सफलता
जसप्रीत बुमराह पारी का पहला ओवर लेकर आए। इसी ओवर में उन्होंने चौथी गेंद पर भारत को पहली सफलता दिला दी। दरअसल, उन्होंने रोरी बर्न्स को बिना खाता खोले ही आउट कर दिया। बर्न्स ने भी उस निर्णय को चुनौती देते हुए रिव्यू किया, लेकिन अंपायर्स कॉल की वजह से मैदानी अंपायर का निर्णय बरकरार रहा और बल्लेबाज को वापस जाना पड़ा।

अश्विन और ईशांत प्लेइंग इलेवन में नहीं
भारतीय टीम के खिलाफ जो रूट ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। टीम इंडिया में रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा को अंतिम ग्यारह में शामिल नहीं किया गया। शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है।

Published on: