क्रिकेट

IND vs ENG: इंग्‍लैंड के खिलाफ जबरदस्‍त हैं भारत के T20I आंकड़े, एक दशक से कोई सीरीज नहीं हारी टीम इंडिया

IND vs ENG T20I Records: भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच मैचों की द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज 1 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इस सीरीज से पहले इन दोनों टीमों के आंकड़े आपको बताते हैं।
2 min read
Jun 30, 2026
IND vs ENG T20I Records
भारतीय टीम। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs England T20I Records: आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज 2-0 से गंवाने के बाद भारतीय टीम अब इंग्‍लैंड पहुंच गई है। जहां 1 जुलाई से टीम इंडिया और इंग्लिश टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा। ऐसे में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम से उम्‍मीद होगी कि वह पिछली सीरीज की कड़वी यादों को भुलाकर अंग्रेजी टीम के खिलाफ जीत से अपने अभियान का आगाज करे। इस मुकाबले से पहले इन दोनों टीमों के टी20 इंटरनेशनल आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

भारत बनाम इंग्‍लैंड टी20i हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्‍लैंड के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इन दोनों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। खुशी बात ये है कि इनमें से भारतीय टीम ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि इंग्लिश टीम को सिर्फ 12 जीत ही नसीब हो सकी हैं। इस तरह अभी तक भारत का पलड़ा ज्‍यादा भारी नजर आ रहा है।

एक दशक से इंग्‍लैंड से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हारा भारत

भारत और इंग्‍लैंड की द्विपक्षीय सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया पिछले एक दशक से अंग्रेजों से कोई सीरीज नहीं हारी है। इंग्‍लैंड ने आखिरी बार द्विपक्षीय सीरीज में भारत को 2016-17 में 2-1 से हराया था। उसके बाद भारत लगातार चार सीरीज अपने नाम कर चुका है। भारतीय टीम ने पिछली बार 2024/25 में इंग्लैंड को 4-1 से हराते हुए सबसे बड़ी टी20 सीरीज जीत दर्ज की थी।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के नतीजे

सीरीज / दौरावर्षविजेता / अंतर
इंग्लैंड का भारत दौरा2016/17इंग्लैंड 2-1 से विजेता
भारत का इंग्लैंड दौरा2018भारत 2-1 से विजेता
इंग्लैंड का भारत दौरा2020/21भारत 3-2 से विजेता
भारत का इंग्लैंड दौरा2022भारत 2-1 से विजेता
इंग्लैंड का भारत दौरा2024/25भारत 4-1 से विजेता

भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

इंग्लैंड टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।

Updated on:
30 Jun 2026 03:00 pm
Published on:
30 Jun 2026 03:00 pm