
भारतीय क्रिकेट टीम (Photo - BCCI)
IND vs ENG 1st T20I Playing 11: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब इंग्लैंड के दौरे पर है। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैच में सबका ध्यान 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेगा, जो इस मैच से अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं।
आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह ओपनर के रूप में मौका मिल सकता है। संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ वो पूरी तरह फ्लॉप रहे, जहां दूसरे मैच में वो खाता भी नहीं खोल पाए।
अगर टीम मैनेजमेंट टॉप-3 में तीन लेफ्ट हैंडर्स (अभिषेक, वैभव और ईशान) को नहीं रखना चाहता, तो ईशान किशन की जगह भी वैभव को शामिल किया जा सकता है। वहीं, दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खेलना तय है। कप्तानी की बात करें तो श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में लगातार तीन टी20 मैच हारने का अनचाहा रिकॉर्ड टालना चाहेंगे।
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली इस सीरीज के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग आप OTT प्लेटफॉर्म्स जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। वहीं टीवी पर इंडिया बनाम इंग्लैंड का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) और स्पोर्ट्स18 1 (Sports18 1 हिंदी) पर होगा। और DTH यूज़र्स, टाटा प्ले (Tata Play) पर अपने पैक के हिसाब से चैनल नंबर चेक कर सकते हैं।
Published on:
30 Jun 2026 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
