29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Abhishek Sharma Ducks Record: नंबर-1 बल्लेबाज के नाम जुड़ा सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में अभिषेक शर्मा 9 बार हुए जीरो पर आउट

IND vs IRE: बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इस गोल्डन डक के साथ ही उन्होंने साल 2026 में एक बेहद शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 29, 2026

Abhishek Sharma most ducks 2026, Abhishek Sharma golden duck vs Ireland, India vs Ireland Belfast T20, Abhishek Sharma 9 ducks record, Cricket Hindi News.

भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा (Photo - IANS)

Abhishek Sharma Ducks Record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर और इस समय दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए साल 2026 जहां एक तरफ शानदार पारियों का रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनके नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है जिसे कोई भी बल्लेबाज याद नहीं रखना चाहेगा।

आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट के मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को जीत की सख्त जरूरत थी। पहले मैच में ताबड़तोड़ 49 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा से फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन खेल की पहली ही गेंद पर जय मूंदड़ा ने उन्हें आउट कर दिया। अभिषेक बिना खाता खोले (गोल्डन डक पर) पवेलियन लौट गए। इस साल टी20 क्रिकेट में यह 9वीं बार था जब अभिषेक शून्य पर आउट हुए, जिसके साथ ही उन्होंने एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा बार 'जीरो' पर आउट होने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

साल 2026 में अभिषेक शर्मा कब-कब हुए 'शून्य' पर आउट?

अभिषेक शर्मा ने इस साल इंटरनेशनल मैचों (टी20I) में 6 बार और आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए 3 बार शून्य (जीरो) का सामना किया है।

नंबरमैच / सीरीजकिसके खिलाफ
1दूसरा टी20 (T20I)न्यूजीलैंड
2चौथा टी20 (T20I)न्यूजीलैंड
3टी20 वर्ल्ड कपअमेरिका
4टी20 वर्ल्ड कपपाकिस्तान
5टी20 वर्ल्ड कपनीदरलैंड
6आईपीएल 2026लखनऊ सुपर जायंट्स
7आईपीएल 2026राजस्थान रॉयल्स
8आईपीएल (एलिमिनेटर)राजस्थान रॉयल्स
9दूसरा टी20 (T20I)आयरलैंड

साल में डक होने वाले दुनिया के टॉप बल्लेबाज

अभिषेक अब अफगानिस्तान के राशिद खान और पाकिस्तान के शादाब खान के साथ संयुक्त रूप से एक साल में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

खिलाड़ीदेशमैचशून्य (Ducks)साल
अभिषेक शर्माभारत3092026
राशिद खानअफगानिस्तान5692019
शादाब खानपाकिस्तान4292024
हर्शेल गिब्ससाउथ अफ्रीका3382009
सुनील नरेनवेस्टइंडीज6482017
एलेक्स हेल्सइंग्लैंड4282023
सैम अयूबपाकिस्तान4182025

अभिषेक शर्मा का क्रिकेट रिकॉर्ड (साल 2026)

टीमरनगेंदबनाम
भारत8435न्यूजीलैंड
भारत01न्यूजीलैंड
भारत68*20न्यूजीलैंड
भारत01न्यूजीलैंड
भारत3016न्यूजीलैंड
भारत01अमेरिका
भारत04पाकिस्तान
भारत03नीदरलैंड
भारत1512साउथ अफ्रीका
भारत5530जिम्बाब्वे
भारत1011वेस्टइंडीज
भारत97इंग्लैंड
भारत5221न्यूजीलैंड
SRH78RCB
SRH4821KKR
SRH02LSG
SRH7428पंजाब किंग्स
SRH01राजस्थान
SRH5922CSK
SRH135*68दिल्ली कैपिटल्स
SRH5729राजस्थान
SRH4524मुंबई इंडियंस
SRH1510KKR
SRH3513पंजाब किंग्स
SRH64गुजरात टाइटंस
SRH2621CSK
SRH5622RCB
SRH02राजस्थान
भारत4920आयरलैंड
भारत01आयरलैंड

अगर सिर्फ इंटरनेशनल मैचों (टी20I) की बात करें तो अभिषेक शर्मा इस साल 15 मैचों में 6 बार शून्य पर आउट हुए हैं, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा एक साल में सबसे ज्यादा है।