
वैभव सूर्यवंशी (फाइल फोटो सोर्स: IANS)
Vaibhav Suryavanshi T20I Debut Chance: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज बुधवार से खेली जाएगी। पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में सबकी नजरें एक बार फिर टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी पर रहने वाली है। आयरलैंड के खिलाफ संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के फ्लॉप शो के बाद अब वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की मांग और तेज हो गई है। पूर्व क्रिकेटर्स और क्रिकेट एक्पर्ट्स का मानना है कि उन्हें अब हर हाल में इंग्लैंड के खिलाफ मौका देना होगा। हालांकि टीम मैनेजमेंट उनके डेब्यू को लेकर जल्दी में नहीं है। लेकिन ओपनर्स का प्रदर्शन देखते हुए सूर्यवंशी को मौका देने के लिए टीम मैनेजमेंट को अब कड़े फैसले लेने होंगे।
आयरलैंड के खिलाफ जब वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला, तब टीम इंडिया मैनेजेमेंट की काफी आलोचना हुई। हालांकि सीरीज के पहले मैच में ही श्रेयस अय्यर ने बता दिया था कि अभी वैभव का डेब्यू मुश्किल है। उन्होंने कहा था कि टीम में कई ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने ने शानदार प्रदर्शन किया है और उनकी प्लेइंग 11 में जगह पहले बनती है। हालांकि वैभव सूर्यवंशी का भी समय आएगा और वह खेलेंगे।
हालांकि आयरलैंड सीरीज में जिन शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों की बात कर श्रेयस ने सूर्यवंशी के डेब्यू की बात टाली थी, उन्होंने इतना खराब प्रदर्शन किया कि भारतीय टीम आयरलैंड जैसे कमजोर टीम से न सिर्फ मैच हारी बल्कि सीरीज भी हार गई। इस हार के बाद 16 सीरीज के बाद टीम इंडिया को टी20 सीरीज गंवानी पड़ी।
ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम मैनेजमेंट और कप्तान को कड़े फैसले लेने होंगे। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन ने आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों में मिलकर सिर्फ 67 रन बनाए। इसमें ईशान के नाम 13, अभिषेक के नाम 49 और संजू सैमसन के नाम 5 रन शामिल हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा को रेस्ट देकर सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है। अभिषेक के प्लेइंग 11 से बाहर होने से टी इंडिया के ओपनर्स का लेफ्ट-राइड हैंड कॉन्बिनेशन भी बरकरार रहेगा। संजू सैमसन के साथ अगर सूर्यवंशी ओपनिंग करते हैं तो उन्हें काफी कुछ सीखने को भी मिल सकता है।
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
Published on:
30 Jun 2026 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
