क्रिकेट

IND vs IRE: संजू सैमसन-प्रसिद्ध कृष्णा हो सकते हैं दूसरे टी20 से बाहर, सूर्यवंशी और प्रिंस यादव के डेब्यू की उम्मीदें बढ़ीं

IND vs IRE 2nd ODI: भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मुकाबला बेलफास्ट में 28 जून को खेलेगी और इस मैच में 2 बड़े बदलाव हो सकते हैं।
2 min read
Jun 27, 2026
Sikandar Raza on Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Team India Probable Playing 11: भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार आयरलैंड ने भारतीय टीम को हराया। इससे पहले भारत और आयरलैंड के बीच आठ टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेले गए थे और हर बार भारतीय टीम को जीत मिली थी। अब दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को जीत हासिल करनी होगी, नहीं तो वो सीरीज गंवा सकती है।

दूसरे मैच में हो सकते हैं कई बदलाव

इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों का भी लचर प्रदर्शन देखने को मिला, जिसकी वजह से टीम इंडिया पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और आयरलैंड को 180 से ऊपर बनाने का मौका भी दिया। उसके बाद से अब दूसरे टी20 में अभी लेकर बड़े बदलाव की उम्मीद नजर आ रही है।

पहले मुकाबले में डेब्यू से चूकने वाले वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की उम्मीद है। उन्हें डेब्यू का मौका मिल सकता है। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को ड्रॉप किया जा सकता है। पिछले दो टी20 मुकाबलों में प्रसिद्ध कृष्णा ने 125 रन लुटाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबला साल 2030 में खेला था, जहां उन्होंने चार ओवर में 68 रन खर्च किए थे। उसके बाद आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 57 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिला। मतलब पिछले आठ ओवर में टी20 फॉर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा ने बिना कोई विकेट लिए 125 रन लुटाए। ऐसे में दूसरे टी20 से उनका पत्ता कट सकता है, जबकि उनकी जगह प्रिंस यादव को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

सैमसन को दिया जा सकता है रेस्ट

दूसरी ओर संजू सैमसन को रेस्ट दिया जा सकता है और उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। टी20 वर्ल्डकप 2026 के हीरो रहे सैमसन ने आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में सिर्फ 5 रन बना सके। ऐसे में दूसरे मुकाबले में उन्हें बेंच पर बैठना पड़ सकता है। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर की जगह रवि बिश्नोई भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

दूसरा टी20 मुकाबला 28 जून को बेलफास्ट में ही खेला जाएगा। यह मुकाबला भी भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे शुरू होगा, जिसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है। इस मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स पर भी फ्री में देखा जा सकता है।

दूसरे टी20 के लिए संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव

Updated on:
27 Jun 2026 10:31 am
Published on:
27 Jun 2026 10:31 am
Also Read
View All
Ind vs Afg T20Is Schedule: टीम इंडिया पहली बार अपने ही घर में बनेगी मेहमान, नोट कर लीजिये भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल

UAE vs CAN: भारतीय मूल के राहुल चोपड़ा ने किया कमाल, 127* रन की तूफानी पारी खेल कनाडा के गेंदबाजों की बनाई रेल

श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज से पहले जान लीजिये भारतीय कप्‍तानों का टेस्‍ट रिकॉर्ड, शुभमन गिल के पास सबको पछाड़ने का मौका

टीम इंडिया की ताकत पहचानते हुए पूर्व श्रीलंकाई दिग्‍गज ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी, बताया भारत का सबसे मजबूत पक्ष

मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन की पहली बार साउथ अफ्रीकी टीम में एंट्री, भाई की तरह ही दोनों हाथों से करते हैं कमाल