क्रिकेट

IND vs JPN T20I Update: 5-5 ओवर का होगा भारत बनाम जापान टी20 मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 से बाहर, जानें कब शुरू होगा मैच

India vs Japan T20: भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स 2026 का ऐतिहासिक टी20 मुकाबला बारिश की वजह से तय समय पर शुरू नहीं हो सका है। मैदान गीला होने के कारण अब तक टॉस भी नहीं हुआ है
2 min read
Sep 22, 2026
IND vs JPN
भारत बनाम जापान (फोटो- IANS)

IND vs JPN T20 Match Update:भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होना था, लेकिन 12 बजे टॉस हुआ। सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर पानी लगने और कई जगह मैदान के खराब कंडिशन की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ। मैच पूरे 3 घंटे की देरी से शुरू होगा, जिसकी वजह से अब ये मुकाबला 20-20 ओवर की जगह 5-5 ओवर का होगा। भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

गीले आउटफील्ड की वजह से मैच में देरी

सानो शहर में रातभर हुई बारिश की वजह से मैदान इतना गीला है कि टॉस 3 घंटे देरी से हुआछ BCCI ने X पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है की आउटफील्ड के गीले होने की वजह से टॉस में देरी हुई है। अब ये 5 ओवर का मुकाबला खेला जाएगा, जहां 2 बॉलर 2-2 ओवर फेंक सकते हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।

जापान की प्लेइंग इलेवन

लाचलान यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वतारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हारा-हिंज, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा और शोमा सुगाया-स्लेटर।

भारत और जापान की मेंस क्रिकेट टीम के बीच ऐतिहासिक मुकाबले से पहले सानो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को तेज बारिश हुआ थी। इसकी वजह से भारत का ट्रेनिंग सेशन भी रद्द कर दिया गया। आपको बता दें कि जापान पहली बार किसी आईसीसी की फुल मेंबर टीम के खिलाफ मुकाबला करने जा रही है। दूसरी ओर भारतीय टीम तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन है। भारत ने 2007 में अपना पहला खिताब जीता था। उसके बाद 2024 और 2026 में लगातार दो खिताब जीते हैं।

एशियन गेन्स में अगली चुनौती

आपको बता दें कि जापान में पारंपरिक रूप से क्रिकेट नहीं खेला जाता था, लेकिन अब तेजी से इस खेल को युवा अपना रहे हैं। सिर्फ जापान ही नहीं क्रिकेट धीरे धीरे हर देश में लोकप्रिय हो रहा है। यह वजह है कि टी20 वर्ल्डकप को 20 टीमों के बढ़ाकर 24-32 करने की बात चल रही है।

भारतीय टीम को इस मुकाबले के बाद एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है, जहां उनका मुकाबला सीधे क्वार्टरफाइनल में होगा। टीम इंडिया को एशियन गेम्स का दूसरा गोल्ड मेडल जीतने के लिए सिर्फ 3 मैच जीतने होंगे।

Updated on:
22 Sept 2026 01:20 pm
Published on:
22 Sept 2026 09:30 am