22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2018 की सिल्वर मेडलिस्ट साउथ कोरिया को टीम इंडिया ने चटाई धूल, मेंस कबड्डी टीम की धमाकेदार जीत

Asian Games 2026 में भारत की मेंस कबड्डी टीम ने रिपब्लिक ऑफ कोरिया को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने इससे पहले जापान को हराया था और अब उसकी नजर सेमीफाइनल में जगह बनाने पर है।
2 min read
Google source verification
India Kabaddi Team

भारत की मेंस कबड्डी टीम (फोटो- IANS)

IND vs KOR Kabaddi Match Highlights: भारत की मेंस कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में रिपब्लिक ऑफ कोरिया को 63-31 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले उसने ग्रुप ए के अपने पहले मुकाबले में जापान को 49-24 से हराया था। पहले हाफ में टीम इंडिया ने 34-14 की बढ़त हासिल कर ली थी और यहीं से मैच भारत की झोली में लगभग आ गया था। दूसरे हाफ में भी टीम इंडिया का दबदबा जारी रहा और 29 प्वाइंट्स लेकर कुल स्कोर 63 तक पहुंचा दिया। दूसरे हाफ में कोरिया सिर्फ 17 अंक हासिल कर पाई और मुकाबला हार गई।

ईरान से मिल सकती है कड़ी टक्कर

इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत के ग्रुप में बांग्लादेश, चीनी ताइपे, साउथ कोरिया और जापान की टीमें शामिल हैं। भारत ने जापान और साउथ कोरिया को हरा दिया है, जबकि चीनी ताइपे और बांग्लादेश से उसका मुकाबला होना है। इस ग्रुप से सिर्फ दो टीमें सीधे सेमीफाइनल पहुंचेंगी, यानी भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है।

9 में से 8 गोल्ड भारत ने जीते

एशियन गेम्स के इतिहास में आज तक सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है, जब मेंस टीम गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई है। ग्रुप B में ईरान की मजबूत टीम के अलावा मलेशिया, नेपाल, थाईलैंड और पाकिस्तान की टीमें शामिल हैं। एशियन गेम्स में भारत की कबड्डी मेंस टीम का इतिहास सुनहरा रहा है। भारत ने अब तक 9 संस्करण में हिस्सा लिया है, जिसमें से आठ बार वह गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही है, तो वहीं एक बार उसे ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा था। जब 2018 के सेमीफाइनल में उसे ईरान ने रोमांचक मुकाबले में हरा दिया था।

उस साल भारतीय टीम को पहली बार और आखिरी बार साउथ कोरिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उसे ग्रुप स्टेज मुकाबले में साउथ कोरिया ने भारत को 24-30 के अंतर से हरा दिया था।

1990 से शुरू हुआ गोल्डेन सफर

एशियन गेम्स 1990 में कबड्डी को पहली बार शामिल किया गया था, जहां भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर पहला गोल्ड मेडल जीता था। उसके बाद से हिरोशिमा में भी भारत ने बांग्लादेश को हराया था, जबकि बैंकॉक में पाकिस्तान को हराया और 2002 में बांग्लादेश को हराकर अपना चौथा गोल्ड मेडल जीता है। दोहा 2006 एशियाई गेम्स में भारत ने पाकिस्तान को हराकर अपना पांचवां गोल्ड जीता, तो वहीं 2010, 2014 और 2022 में ईरान को हराकर गोल्ड जीता। जबकि 2018 में ईरान ने साउथ कोरिया को फाइनल में हराया था, जबकि भारत और पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।