गिल ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में 7 वनडे पारियां खेलीं, जिसमें 115.6 की औसत के साथ कुल 578 रन बनाए। गिल ने इस दौरान 208 (149 गेंदें), 40* (53 गेंदें), 112 (78 गेंदें), 26 (31 गेंदें), 80* (66 गेंदें), 56 (71 गेंदें) और 56 (53 गेंदें) रन की पारियां खेली हैं।
Shubman Gill, India vs New Zealand ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। गिल ने 53 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों की मदद से 56 रन की पारी खेली। यह भारतीय कप्तान का इस सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक रहा।
भारतीय सरजमीं पर गिल कीवी गेंदबाजों पर कहर बनकर बरपे हैं। गिल ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में 7 वनडे पारियां खेलीं, जिसमें 115.6 की औसत के साथ कुल 578 रन बनाए। गिल ने इस दौरान 208 (149 गेंदें), 40* (53 गेंदें), 112 (78 गेंदें), 26 (31 गेंदें), 80* (66 गेंदें), 56 (71 गेंदें) और 56 (53 गेंदें) रन की पारियां खेली हैं।
इस मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 27 ओवर में हर विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल पांच और रवीन्द्र जडेजा छह रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित शर्मा, गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर पवेलियन लौट चुके हैं। न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्टियन क्लार्क ने तीन विकेट झटके हैं।
इससे पहले भारत ने वडोदरा में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया था। उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने डेरिल मिशेल (84), हेनरी निकोलस (62) और डेवोन कॉनवे (56) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए थे।
इसके जवाब में भारत ने 49 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 91 गेंदों में 93 रन की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 56 और श्रेयस अय्यर ने 49 रन टीम के खाते में जोड़े। टीम इंडिया फिलहाल तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में मेजबान टीम दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।