क्रिकेट

IND vs NZ: पांच विकेट लेने के बाद भी अर्शदीप सिंह के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज

अर्शदीप ने इस मैच में चार ओवर में 51 रन देते हुए पांच विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 12.80 की रही। इसी के साथ वे 'पांच विकेट हॉल' लेने वाले सबसे महंगे गेंदबाज बन गए।

2 min read
Feb 01, 2026
खब्बू तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। (photo - EspnCricInfo)

Arshdeep Singh, India vs New Zealand 5th T20: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए अंतिम टी20 मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 रनों से जीत दर्ज़ की। इस जीत के पांच मैचों की टी20 सीरीज़ को भारत ने 4-1 से अपने नाम कर लिया। इस मैच में खब्बू तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। लेकिन इसी के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी उनके नाम हो गया।

ये भी पढ़ें

ईशान किशन ने क्यों की 5वें टी20 में विकेटकीपिंग, संजू सैमसन को बाहर करने का प्लान हो रहा तैयार?

अर्शदीप सिंह ने अपने नाम किया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

अर्शदीप ने इस मैच में चार ओवर में 51 रन देते हुए पांच विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 12.80 की रही। इसी के साथ वे 'पांच विकेट हॉल' लेने वाले सबसे महंगे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के अलजारी जोसफ के नाम था। जोसफ ने 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 40 रन देकर पांच विकेट लिए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लुंगी निडी ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 39 रन देकर पांच विकेट झटके थे।

अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे महंगे 5-विकेट हॉल

5/51 अर्शदीप सिंह vs न्यूजीलैंड तिरुवनंतपुरम 2026
5/40 अल्जारी जोसेफ vs दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2023
5/39 लुंगी एनगिडी vs इंग्लैंड ब्रिस्टल 2022

फिल एलन ने अर्शदीप सिंह की जमकर कुटाई की

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिल एलन ने अर्शदीप सिंह की जमकर कुटाई की। अर्शदीप के पहले ही ओवर में टिम साइफर्ट और फिन एलन ने ताबड़तोड़ शॉट खेले और 17 रन बटोरे। इसके बाद उनके अगले ओवर में फिन एलन ने 5 बाउंड्री लगाते हुए 23 रन जड़े। इस तरह अर्शदीप ने पहले दो ओवर में 40 रन लूटा दिये थे। लेकिन इसके बाद अगले दो ओवर में उन्होंने शामदार वापसी करते हुए सिर्फ 11 रन देकर चार विकेट चटकाए।

मैच का हाल

मैच की बात करें तो भारत ने ईशान किशन के शतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम जवाब में 19.4 ओवर में 225 रन पर आउट हो गई । भारत के लिये तेज गेंदबाज अर्शदीप ने पांच और अक्षर पटेल ने तीन विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ें

सूर्या-ईशान का तूफान! न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत, सीरीज पर 4-1 से किया कब्जा
Also Read
View All
IPL में लगातार दूसरी बार वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी ‘कार’, फिर जीतेंगे ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का अवार्ड

ICC New Rules 2026: टेस्ट मैच के बीच में ‘लाल’ से ‘पिंक’ हो जाएगी गेंद, कोच भी घुसेंगे मैदान के अंदर, ICC ला रहा क्रिकेट नियमों में बड़े बदलाव

Orange Cap IPL 2026: ऑरेंज कैप के टॉप 6 में दो गुजरात टाइटंस और तीन सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज, देखें पूरी लिस्ट

Most Sixes in an IPL Season: टूटने वाला है छक्कों का सबसे बड़ा महा-रिकॉर्ड, अब क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की पैनी नज़र

Mitchell Marsh Unavailable: लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के खिलाफ मिशेल मार्श ने खेलने से किया इंकार