क्रिकेट

3 बार भारत का खिताब जीतने का सपना तोड़ चुका है न्यूजीलैंड, जानें कब-कब लगा झटका

ICC Men's T20 World Cup 2026 Final: 8 मार्च को न्यूजीलैंड और भारत की टीमें टी20 वर्ल्डकप के खिताबी मुकाबले में आमने सामने होंगी, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

2 min read
Mar 06, 2026
टी20 वर्ल्डकप फाइनल (फोटो- IANS)

IND vs NZ, T20 World Cup 2026 Final: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होंगी। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जहां साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को हराया था, जो सेमीफाइनल से पहले एक भी मुकाबला नहीं हारी थी, तो वहीं भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली। अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

न्यूजीलैंड जहां पहला आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप खिताब जीतना चाहेगी, तो वहीं भारतीय टीम तीसरी बार यह ट्रॉफी उठाना चाहेगी। दोनों टीमें आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमने सामने हुई थी, जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सांसे रोक देने वाले मुकाबले में इंग्लैंड को दी शिकस्त

3 बार तोड़ चूकी है खिताब का सपना

हालांकि उससे पहले तीन बार न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था। साल 2000 में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने हुई थीं, जहां भारतीय टीम को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। यह पहला मौका था जब न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को आईसीसी इवेंट के खिताबी मुकाबले में हराकर ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया था।

इसके बाद 2019 आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने हुई थीं। यहां भी न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को हराकर उसे खिताब से दूर कर दिया था। हालांकि फाइनल में उसे इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में आमने-सामने हुईं और इस बार भी न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर अपना पहला WTC खिताब अपने नाम किया।

हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से बदला भी लिया। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर अपना तीसरा खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में अगर भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराती है, तो वह तीसरा T20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लेगी। इस मुकाबले को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और जियोस्टार पर देखा जा सकता है। साथ ही डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें

सैमसन ने मार-मार कर अंग्रेजों की उधेड़ी बखियां, लेकिन 1 रन से रह गए दूर, नहीं तो टूट जाता कोहली का रिकॉर्ड

Also Read
View All

अगली खबर