क्रिकेट

न्यूजीलैंड को टीम इंडिया ने हराया, तो न सिर्फ ट्रॉफी मिलेगी, बल्कि पलट जाएगा T20 वर्ल्डकप का इतिहास

IND vs NZ Head To Head in T20 WC: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम उस टीम से भिड़ेगी, जिसे आज तक टी20 वर्ल्डकप में हरा ही नहीं पाई है।

2 min read
Mar 06, 2026
सूर्यकुमार यादव और वरुण चक्रवर्ती (फोटो-IANS)

India vs New Zealand Final: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच हारी है, जबकि न्यूजीलैंड को पहले राउंड में भी हार का सामना करना पड़ा था और सुपर 8 में भी उसे शिकस्त झेलनी पड़ी थी। उनका एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ था। इसके बावजूद न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है।

ये भी पढ़ें

सैमसन ने मार-मार कर अंग्रेजों की उधेड़ी बखियां, लेकिन 1 रन से रह गए दूर, नहीं तो टूट जाता कोहली का रिकॉर्ड

टीम इंडिया की शुरुआत रही शानदार

दूसरी ओर भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही थी। पहले राउंड में चारों मैच जीतकर भारतीय टीम सुपर 8 में पहुंची, जहां उसे बड़ा झटका लगा और साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हरा दिया। हालांकि भारतीय टीम ने अगले दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके बाद अंतिम चार के मुकाबले में उसने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल का टिकट कटाया। अब भारतीय टीम खिताबी मुकाबले में उस टीम का सामना करने उतरेगी, जिसे वह आज तक T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी हरा नहीं पाई है।

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें इससे पहले T20 वर्ल्ड कप में तीन बार आमने-सामने हुई हैं और तीनों बार भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सबसे पहले 2007 में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, जहां न्यूजीलैंड ने 10 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया था। इसके बाद 2016 में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 47 रन से हराया था। वहीं 2021 में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर टीम इंडिया का सफर पहले ही राउंड से समाप्त कर दिया था।

इतिहास बदलने का मौका

ऐसे में जब 8 मार्च को भारतीय टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेगी, तो उसकी नजर सिर्फ जीत पर ही नहीं होगी, बल्कि इतिहास रचने और इतिहास बदलने पर भी होगी। क्योंकि अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराती है तो वह न सिर्फ T20 वर्ल्ड कप जीत जाएगी, बल्कि इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सिलसिला भी तोड़ देगी।

ये भी पढ़ें

3 बार भारत का खिताब जीतने का सपना तोड़ चुका है न्यूजीलैंड, जानें कब-कब लगा झटका

Also Read
View All

अगली खबर