क्रिकेट

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 93.8 के औसत से रन बनाते हैं केएल राहुल, राजकोट में ठोका 8वां वनडे शतक

राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं और उनका बल्ला जमकर बोलता है। कीवी टीम के खिलाफ राहुल ने 10 पारियों में 93.8 की बेहतरीन औसत से 469 रन बनाए हैं।

2 min read
Jan 14, 2026
केएल राहुल ने वनडे करियर का 8वां शतक जड़ा (photo - EspnCricInfo)

KL Rahul, India vs New Zealand ODI: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। वह पिछली चार वनडे पारियों में दो अर्धशतक और एक शतक ठोक चुके हैं। राहुल ने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुक़ाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 92 गेंद पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 112 रन की पारी खेली है। यह उनके वनडे करियर की सबसे अच्छी पारियों में से एक है। इसी के साथ राहुल ने अपने वनडे करियर का 8वां शतक पूरा किया।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ: केएल राहुल का शानदार शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 285 रनों का लक्ष्य

केएल राहुल ने भारतीय पारी को संभाला

राहुल जब बल्लेबाजी के लिए आए थे तब भारतीय टीम संघर्ष कर रही थी और 118 रन पर चार विकेट गवां चुकी थी। राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की और टीम को मुसीबत से निकाला। राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं और उनका बल्ला जमकर बोलता है। कीवी टीम के खिलाफ राहुल ने 10 पारियों में 93.8 की बेहतरीन औसत से 469 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और एक अर्धशतक आया है। राहुल का न्यूजीलैंड के खिलाफ स्ट्राइक रेट 111.13 का है।

वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ केएल राहुल का रिकॉर्ड

पारियां: 10
रन: 469
एवरेज: 93.8
स्ट्राइक रेट: 111.13
100s/50s: 2/1
HS: 112*

भारतीय पारी का हाल

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर मेजबान भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 12.2 ओवरों में 70 रन जुटाए। रोहित शर्मा 38 गेंदों में 4 चौकों के साथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से कप्तान गिल ने विराट कोहली के साथ मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन यह जोड़ी 29 रन से ज्यादा नहीं जुटा सकी।

शुभमन गिल का अर्धशतक

शुभमन गिल 53 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कोहली ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारतीय टीम 118 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 गेंदों में 73 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 191 के स्कोर तक पहुंचाया।

जडेजा टीम के खाते में 27 रन जोड़कर आउट हुए। यहां से केएल राहुल ने नितीश रेड्डी (20) के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर टीम को 248 के स्कोर तक पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड के लिए क्रिस्टियन क्लार्क ने तीन, काइल जेमीसन, जेडन लेनॉक्स, माइकल ब्रेसवेल और जकाी फोक्स ने एक - एक विकेट झटके।

ये भी पढ़ें

ICC Ranking: 1736 दिन बाद फिर नंबर 1 बल्लेबाज बने विराट कोहली, रोहित शर्मा को हुआ भारी नुकसान

Also Read
View All

अगली खबर