क्रिकेट

बदल दी गई अहमदाबाद की पिच, जानें T20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल में किसे मिलेगा फायदा

Narendra Modi Stadium Pitch Report: पिछले 3 साल के दौरान टीम इंडिया को आईसीसी इवेंट के सिर्फ 2 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है और वो दोनों मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए थे।
2 min read
Mar 07, 2026
narendra Modi Stadium Ahmedabad Pitch Report
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम (फोटो- IANS)

IND vs NZ Final Pitch Report, Narendra Modi Stadium: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये वही मैदान है, जहां भारतीय टीम को पिछली दो आईसीसी इवेंट की हार झेलनी पड़ी है। हालांकि वो दोनों मुकाबले काली मिट्टी से तैयार की गई पिच पर खेले गए थे लेकिन आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल के लिए खास मिट्टी से पिच तैयार की गई है।

इस बार अलग मिट्टी से बनाई गई है पिच

फाइनल के लिए जो पिच बनाई गई है, उस पर इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच मुकाबला खेला गया है, जहां साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए थे। जवाब में कनाडा की टीम 156 रन ही बना सकी थी। इसका मतलब है कि अगर पिच इसी तरह व्यवहार करती है तो हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। अगर उस मुकाबले पर नजर डालें तो दो बातें सामने निकलकर आती हैं। पहली, गेंदबाजों के लिए यह पिच कब्रगाह बनती नजर आ सकती है और दूसरी, बल्लेबाज यहां बड़ी पारियां खेल सकते हैं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जो फाइनल के लिए पिच तैयार की गई है, उसमें मिक्स मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। मतलब गेंद को उछाल मिलेगी और बल्लेबाज बड़े शॉट आसानी से खेल पाएंगे।

आपको बता दें कि भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आज तक न्यूजीलैंड को हरा नहीं सकी है। दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने हुई हैं और तीनों बार भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि एक रिकॉर्ड यह भी है कि आज तक न्यूजीलैंड की टीम T20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है। दूसरी ओर भारतीय टीम दो बार चैंपियन रही है और चौथा फाइनल खेल रही है, जबकि न्यूजीलैंड का यह सिर्फ दूसरा फाइनल है। इस टूर्नामेंट में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है और फाइनल में जब दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी तो टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी।

किसका टूटेगा सपना?

हालांकि न्यूजीलैंड के कप्तान ने साफ कर दिया है कि अगर ट्रॉफी जीतने के लिए कुछ लोगों का दिल तोड़ना पड़े, तो उन्हें कोई एतराज नहीं है। अब देखना यह होगा कि भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल टूटता है या न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का सपना। मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि 6:30 बजे टॉस होगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर इस मैच को लाइव देखा जा सकता है। साथ ही डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Also Read
View All
Vaibhav Suryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी से पहले पृथ्वी शॉ थे भारत के आखिरी टीनएजर डेब्यूटेंट, 8 साल बाद बदलेगा क्रिकेट का इतिहास

Youngest Debutant in Cricket: वैभव सूर्यवंशी आज बदल देंगे क्रिकेट का इतिहास, देखें तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट

Youngest Indian Debutants: वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर का नहीं, वाशिंगटन सुंदर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे

IRE vs IND 1st T20 Weather Report: डेब्यू के लिए वैभव सूर्यवंशी को करना पड़ सकता है इंतजार, आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में बारिश की संभावना

Women’s World Cup 2026 में लगातार 4 मैच जीत चुकी है ऑस्ट्रेलिया, फिर भी पहले राउंड के बाद हो सकती है टूर्नामेंट से बाहर