क्रिकेट

अहमदाबाद का रिकॉर्ड देख अटक जाएंगी न्यूजीलैंड की सांसें, लेकिन टीम इंडिया को डराते हैं ये आंकड़े

IND vs NZ Final: टीम इंडिया 8 मार्च को अहमदाबाद में इतिहास रचने उतरेगी, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप का अंधेरा इतिहास फैंस को डरा रहा है। जानिए अहमदाबाद के मैदान के आंकड़े और क्यों टी20 वर्ल्ड कप में भारत आज तक कीवी टीम को नहीं हरा पाया। क्या इंडिया 2023 का बदला ले पाएगी...

2 min read
Mar 06, 2026
नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के रिकॉर्डस (photo - instagram/@indiancricketteam)

T20 World Cup 2026 Final, IND vs NZ Final: इंग्लैंड को सेमीफाइनल में धूल चटाने के बाद अब टीम इंडिया ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। खिताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। इस मैदान को लेकर भारतीय फैंस की यादें थोड़ी मिली-जुली हैं, क्योंकि यहीं 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हमें हार मिली थी। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आंकड़े…

ये भी पढ़ें

नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहम्मद आमिर को सरेआम कहा ढोंगी बाबा, गलत भविष्यवाणी पर जमकर सुनाई खरी-खोटी, देखें वीडियो

अहमदाबाद में दोनों टीमों का रिकॉर्ड

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड के लिए यह मैदान कुछ खास नहीं रहा। भारत ने इस स्टेडियम में कुल 10 मैच खेले हैं जिसमें से 7 जीते हैं और 3 हारे हैं। वहीं न्यूजीलैंड ने सिर्फ 2 मैच खेले और दोनों में हार का सामना करना पड़ा है।

इस वर्ल्ड कप में अहमदाबाद का हाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इस मैदान पर अब तक 6 मैच हुए हैं। इसमें अभी तक देखा गया है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 3 बार जीती हैं। वहीं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 2 बार जीती हैं। जिसमें से 1 मैच टाई रहा। इससे पता चलता है कि यहां मुकाबला काफी टक्कर का होता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का खराब रिकॉर्ड

हैरानी की बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत आज तक न्यूजीलैंड से एक भी मैच नहीं जीत पाया है। दोनों के बीच 3 मुकाबले हुए और तीनों बार कीवी टीम जीती है।

सालविजेता टीमजीत का अंतर
2007 वर्ल्ड कपन्यूजीलैंड 10 विकेट से
2016 वर्ल्ड कपन्यूजीलैंड 47 रन से
2021 वर्ल्ड कपन्यूजीलैंड 8 विकेट से

हालांकि, अगर कुल टी20 (Overall) आंकड़ों की बात करें तो भारत आगे है। दोनों के बीच हुए 30 मैचों में से 18 भारत ने जीते हैं (2 सुपर ओवर जीत शामिल), जबकि न्यूजीलैंड 11 बार जीता है।

इतिहास रचने का मौका

भारत अपना चौथा टी20 वर्ल्ड कप फाइनल रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने जा रहा है, वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह सिर्फ दूसरा मौका है। 2023 की हार का जख्म भरने और कीवी टीम के खिलाफ वर्ल्ड कप के सूखे को खत्म करने के लिए अहमदाबाद का यह मैदान पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें

3 बार भारत का खिताब जीतने का सपना तोड़ चुका है न्यूजीलैंड, जानें कब-कब लगा झटका

Also Read
View All

अगली खबर