क्रिकेट

IND vs NZ: टी20 में इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, फ़ाइनल में खेल रहा सिर्फ यह बल्लेबाज

दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 3 मैच खेले गए हैं और सभी में जीत न्यूजीलैंड के हाथ लगी है। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं।

2 min read
Mar 08, 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल खेला जाएगा ( Photo - EspnCricInfo)

India vs New Zealand, T20 World Cup 2025: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाना है। खिताबी मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। टी20 विश्व कप में भारतीय टीम आज तक न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत सकी है। दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 3 मैच खेले गए हैं और सभी में जीत न्यूजीलैंड के हाथ लगी है। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं।

सूर्यकुमार यादव: भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज है। सूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 13 मुकाबलों में कुल 29 छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही वह टी20 में भारत की ओर से कीवी टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ: वरुण चक्रवर्ती के फॉर्म को लेकर ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव, क्या होगी प्लेइंग 11 से छुट्टी?

रोहित शर्मा: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 17 मुकाबलों में कुल 27 छक्के लगाए हैं। हालांकि, रोहित ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।

कॉलिन मुनरो: न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कॉलिन मुनरो रहे हैं। मुनरो ने टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 148 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 12 मैचों में कुल 24 छक्के लगाए हैं।

मार्टिन गप्टिल: भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए टी20 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मार्टिन गप्टिल चौथे नबंर पर मौजूद हैं। गप्टिल ने भारत के खिलाफ खेले 16 मुकाबलों में कुल 23 छक्के लगाए हैं।

टिम सीफर्ट: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे टिम सीफर्ट को भी भारतीय टीम का गेंदबाजी अटैक खूब रास आता है। वह 15 मुकाबलों में भारत के खिलाफ 21 छक्के लगा चुके हैं। सीफर्ट की गिनती न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाजों में की जाती है और वह अकेले दम पर किसी भी मैच को पलटने की काबिलियत रखते हैं।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया के लिए नहीं है अच्छी बात, फाइनल से पहले पूर्व भारतीय कोच ने दी बड़ी चेतावनी
Also Read
View All
IPL 2026 में शतक जीत की गारंटी नहीं! इस सीजन अबतक लगी 9 सेंचुरी, ज़्यादातर मुकाबलों में शतकीय पारी के बाद भी हारी टीम

‘हम उसे इस साल गर्मी में इंग्लैंड में खेलते हुए देख सकते हैं’ वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में डेब्‍यू को लेकर बड़ा बयान

Rohit Sharma Birthday: 50 शतक, 111 अर्धशतक और 20109 रन… रोहित शर्मा के वो रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल

2025 से भी ज्यादा खतरनाक IPL 2026 का रिकॉर्ड! अबतक इतनी बार चेज़ हुआ 200 से ज्यादा का स्कोर, जमकर हो रही गेंदबाजों की कुटाई

MI IPL Playoff qualification scenarios: क्या मुंबई अभी भी पहुंच सकती है प्‍लेऑफ में? या बिगाड़ेगी दूसरी टीमों का गणित, समझें पूरे समीकरण