क्रिकेट

‘हमारी क्रिकेट हवा में चल रही है’, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपनी ही टीम को जमकर किया ट्रोल

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में अब तक 13 बार आमने सामने हो चुकी हैं।
2 min read
Aug 05, 2025
IND vs PAK
भारत बनाम पाकिस्‍तान मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: IANS)

इंग्लैंड के खिलाफ यंग इंडिया ने इंग्लिश सरजमीं पर जाकर पिछड़ने के बाद 2-2 से सीरीज बराबर की। इस प्रदर्शन की दुनियाभर में तारीफ हो रही है लेकिन पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज को लगता है कि टीम इंडिया अपने बेस्ट फॉर्म से काफी दूर है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का मानना है कि 14 सितंबर को एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

बेस्ट फॉर्म से टीम इंडिया दूर

लतीफ ने कहा, "टीम इंडिया हाल के मैचों में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी दूर रही है और उसे अपने प्रदर्शन में बदलाव की जरूरत है। इसके बावजूद पाकिस्तान के लिए भारत के साथ होने वाला मैच आसान नहीं होने वाला।" लतीफ ने तंज भरे लहजे में कहा, "पाकिस्तान की मौजूदा अनिश्चित फॉर्म को देखते हुए, वह बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि टूर्नामेंट सुचारू रूप से आगे बढ़े। पाकिस्तान के लिए 14 सितंबर को एक मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ खेलना बहुत मुश्किल होगा। एशिया कप हो जाए बस।"

पाकिस्तान के हालिया प्रदर्शन पर लतीफ ने कहा, "हमारी क्रिकेट हवा में चल रही है। हम बांग्लादेश और वेस्टइंडीज से हार गए। ऐसे मैच, जो हमें कभी नहीं हारने चाहिए थे। हमारा कप्तान अच्छा हो सकता है, लेकिन तीनों फॉर्मेट में तालमेल बिठाना आसान नहीं है। हमारे पास प्रतिभा है, लेकिन हम अभी तक सही फैसले नहीं ले पा रहे हैं।"

पूर्व विकेटकीपर ने कहा, "भारत-पाकिस्तान मैच पर पूरी दुनिया की नजर रहती है। लेकिन, हाल के दिनों में पाकिस्तान का जो प्रदर्शन रहा है। उससे हमारी चिंता बढ़ी हुई है। मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान जल्द लय हासिल कर लेगी।" पाकिस्तान का टी20 में हालिया प्रदर्शन चिंताजनक रहा है। बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में पाकिस्तान को अपने घर में 2-1 से हराया। वहीं 3 टी20 मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से जीत मिली लेकिन सीरीज में उसका प्रदर्शन दबदबे वाला नहीं रहा था।

12 सितंबर को पाक का पहला मुकाबला

यूएई में आयोजित होने वाले एशिया कप 2025 में पाकिस्तान अपना पहला मैच 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान का मुकाबला भारत से है। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 13 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम का दबदबा रहा है। टीम इंडिया ने 10 मैच जीते हैं तो पाकिस्तान को 3 बार सफलता मिली है।

Also Read
View All
Shreyas Iyer Instagram Bio: क्या हुआ था 25 दिसंबर 2025 को श्रेयस अय्यर की जिंदगी में? जानें दूसरे DOB की पूरी कहानी

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बीच हुई कहा-सुनी, पहले टी20 से पहले नेट प्रैक्टिस की वीडियो हुई वायरल

Vaibhav Suryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी से पहले पृथ्वी शॉ थे भारत के आखिरी टीनएजर डेब्यूटेंट, 8 साल बाद बदलेगा क्रिकेट का इतिहास

Youngest Debutant in Cricket: वैभव सूर्यवंशी आज बदल देंगे क्रिकेट का इतिहास, देखें तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट

Youngest Indian Debutants: वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर का नहीं, वाशिंगटन सुंदर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे