क्रिकेट

IND vs PAK: भारत-पाक के बीच फिर से शुरू होगी द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज! BCCI अध्यक्ष का बड़ा बयान

India vs Pakistan Bilateral Cricket Series : भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 12 साल से भारत-पाकिस्‍तान के बीच कोई द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली जा सकी है। पाकिस्‍तान के दौरे से लौटे बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी से द्विपक्षीय सीरीज फिर से शुरू करने को लेकर सवाल किया तो जानें उन्‍होंने क्‍या कहा?
2 min read
ind-vs-pak-bcci-president-roger-binny-on-india-vs-pakistan-bilateral-series.jpg
भारत-पाक के बीच फिर से शुरू होगी द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज! BCCI अध्यक्ष का बड़ा बयान।

India vs Pakistan Bilateral Cricket Series : भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा बॉर्डर पर तनाव की स्थिति देखने को मिलती है। इस वजह से दोनों देशों के बीच सियासी माहौल भी गर्म ही रहता है। इसी कारण पिछले 12 साल से भारत-पाकिस्‍तान के बीच कोई द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली जा सकी है। दोनों देश सिर्फ एशिया कप या फिर आईसीसी के इवेंट में ही एक-दूसरने के खिलाफ खेलते हैं। एशिया कप 2023 में पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड के न्‍योते पर पाकिस्‍तान के दौरे से लौटे बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला वहां की गई मेहमाननवाजी से बेहद खुश नजर आए। जब उनसे भारत-पाक के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज फिर से शुरू करने को लेकर सवाल किया तो रोजर बिन्नी ने इसके संकेत दिए।


बता दें कि बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी पाकिस्तान की मेहमाननवाजी से गदगद हैं। वहीं, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का कहना है कि क्रिकेट से ही दोनों देशों के संबंध सुधर सकते हैं। बीसीसीआई के ये दोनों पदाधिकारी बुधवार को ही अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्‍ते भारत लौटे हैं। यह पिछले 17 सालों में पहली बार है जब बीसीसीआई के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने पाकिस्तान का दौरा किया है।

भारत-पाक के बीच फिर शुरू होगी क्रिकेट सीरीज!

दरअसल, सियासी तनाव के कारण पिछले 12 साल से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। पाकिस्‍तान के दौरे से लौटे बीसीसीआई अध्‍यक्ष से जब भारत-पाक द्विपक्षीय सीरीज फिर से शुरू होने की संभावना को लेकर सवाल किया गया तो उन्‍होंने कहा कि वे इस पर निर्णय नहीं ले सकते। ये मामला सरकार से जुड़ा है और हमारी सरकार ही इस फैसला लेगी। उन्‍होंने उम्‍मीद जताते हुए कहा कि ऐसा होगा। उन्‍होंने कहा कि वर्ल्‍ड कप में पाकिस्तान की टीम भारत में मैच खेलेगी।

यह भी पढ़ें : PCB ने जय शाह से की श्रीलंका में हो रहे मैचों में घाटा होने पर मुआवजे की मांग

मेहमान नवाजी से खुश हुए अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष

रोजर बिन्नी ने कहा कि पाकिस्तान के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात बहुत अच्छी रही। वहां हमारी खूब खातिरदारी की गई। हमारा मुख्य एजेंडा मैच देखना और उनसे बातचीत करना था। कुल मिलाकर हमारा पाकिस्‍तान का दौरा शानदार रहा। वहीं, राजीव शुक्ला ने कहा कि 'हमारी मुलाकात अच्छी रही। पीसीबी ने हमारा अच्छे से ख्याल रखा। सुरक्षा काफी कड़ी और व्यवस्थाएं शानदार थीं।

यह भी पढ़ें : कोलंबो में भारी बारिश, भारत-पाक मैच को लेकर की गई ये भविष्‍यवाणी

Published on:
07 Sept 2023 10:46 am
Also Read
View All
SL W vs PAK W: ना शतक और ना ही कोई अर्धशतक, श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 211 रन का लक्ष्य

Ind vs Zim: ‘आदत डाल लें’, वैभव सूर्यवंशी समेत पूरी टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया कड़ा संदेश

Ind vs Zim 1st T20I: वैभव सूर्यवंशी से लेकर हर्ष दुबे तक को पहले टी20 में जगह, तो रिंकू सिंह समेत 4 खिलाड़ी बाहर, आकाश चोपड़ा ने चुनी प्लेइंग XI

IND vs ZIM T20: लगातार हार के बाद वापसी को बेताब टीम इंडिया, लेकिन जिम्बाब्वे के ये 2 घातक गेंदबाज बन सकते हैं बड़ा खतरा

अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ही मैच में लगा सकते हैं रिकॉर्ड की झड़ी, लेकिन एक मामले में रहना होगा सावधान