24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PCB ने ACC अध्‍यक्ष जय शाह के सामने फैलाया हाथ, श्रीलंका में हो रहे मैचों से घाटा होने पर मांगा मुआवजा

Asia Cup 2023 : हाईब्रिड मॉडल पर पाकिस्‍तान और श्रीलंका में खेले जा रहे एशिया कप 2023 में बारिश के चलते कई मैच प्रभावित हुए हैं। वहीं, अब सुपर-4 के अहम मैचों पर भी भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर पीसीबी ने गेट मनी के नुकसान की भरपाई के लिए एसीसी अध्‍यक्ष जय शाह से मुआवजे की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Sep 2023, 9:58 AM IST

pakistan-cricket-board-head-zaka-ashraf-demands-compensation-from-acc-over-asia-cup-schedule.jpg

PCB ने ACC अध्‍यक्ष जय शाह के सामने फैलाया हाथ, श्रीलंका में हो रहे मैचों से घाटा होने पर मांगा मुआवजा।

Asia Cup 2023 : पाकिस्‍तान की मेजबानी में हाईब्रिड मॉडल पर पाकिस्‍तान और श्रीलंका में खेले जा रहे एशिया कप 2023 में बारिश के चलते कई मैच प्रभावित हुए हैं तो भारत बनाम पाकिस्‍तान का ग्रुप स्‍टेज में हुआ मुकाबला रद्द करना पड़ा। वहीं, अब सुपर-4 में भारत-पाकिस्‍तान के साथ कई मैचों पर भी भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका में मैच होने के कारण गेट मनी के नुकसान की भरपाई के लिए एशियन क्रिकेट परिषद के अध्‍यक्ष जय शाह से मुआवजे की मांग की है। पीसीबी की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने एसीसी अध्‍यक्ष जय शाह को औपचारिक पत्र लिखकर मुआवजे की मांग की है।


दरअसल, पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख जका अशरफ ने श्रीलंका में मैचों का कार्यक्रम तय करने को लेकर एशियन क्रिकेट काउंसिल के रवैये पर निराशा जताई है। अशरफ ने किसी का नाम लिए बगैर सवाल किया है कि एसीसी बोर्ड के सदस्यों की सहमति के बगैर अंतिम समय में मैचों का वेन्‍यू बदलने के फैसले के लिए जिम्मेदार कौन है?

हंबनटोटा में शुरू कर दी गई थी व्‍यवस्‍था

पीसीबी के पत्र में कहा गया है कि 5 सितंबर की बैठक में दोनों मेजबान देश पाकिस्‍तान और श्रीलंका के साथ एसीसी सदस्यों ने यह निर्णय लिया था कि सुपर-4 समेत फाइनल मुकाबला हंबनटोटा में होना चाहिए। इसके बाद श्रीलंका के मुख्य क्यूरेटर पिच बनाने के लिए वहां रवाना भी कर दिया गया था। इसके साथ ही प्रसारण के लिए हंबनटोटा में जरूरी व्यवस्था का कार्य भी शुरू कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें : कोलंबो में भारी बारिश, भारत-पाक मैच को लेकर की गई ये भविष्‍यवाणी

अचानक कर दी गई घोषणा

पत्र के मुताबिक, एसीसी ने इसकी पुष्टि करते हुए पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड को एक ईमेल भी किया था। जका अशरफ ने इस पर हैरानी जताते हुए कहा है कि कुछ देर बाद पीसीबी से मेल पर विचार नहीं करने की बात कही गई। इसके बाद अचानक घोषणा कर दी गई कि सुपर-4 के मैच पूर्व निर्धारित वेन्‍यू पर ही होंगे।

यह भी पढ़ें : World cup टीम में इस ऑलराउंडर को शामिल करने पर भड़के पूर्व दिग्गज