24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2023: कोलंबो में भारी बारिश, अभ्‍यास भी नहीं कर पा रही टीम इंडिया, भारत-पाक मैच को लेकर की गई ये भविष्‍यवाणी

Heavy Rains in Colombo Asia Cup 2023 Super 4 : एशिया कप 2023 के सुपर-4 में टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगी। लेकिन, इस मैच पर भी भारी बारिश का साया मंडरा रहा है। इस मैच को लेकर श्रीलंकाई मौसम विज्ञान के निदेशक ने बड़ी भविष्‍यवाणी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Sep 2023, 9:17 AM IST

colambo-weather.jpg

कोलंबो में भारी बारिश, अभ्‍यास भी नहीं कर पा रही टीम इंडिया, भारत-पाक मैच को लेकर की गई ये भविष्‍यवाणी।

Heavy Rains In Colombo Asia Cup 2023 Super 4 : एशिया कप 2023 के ग्रुप राउंड के मुकाबले खत्‍म होने के बाद सुपर-4 स्टेज के मैच शुरू हो चुके हैं। सुपर-4 का पहला मुकाबला पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच खेल गया, जिसमें पाकिस्‍तानी टीम ने जीत हासिल करते हुए प्‍वाइंट्स टेबल शीर्ष पर जगह बना ली है। टीम इंडिया सुपर-4 में अपना पहला मैच 10 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगी। लेकिन, इस मैच पर भी भारी बारिश का साया मंडरा रहा है। कोलंबो में लगातार भारी बारिश के कारण भारतीय टीम अभ्‍यास भी नहीं कर पा रही है।


बता दें कि भारतीय टीम ने अपने ग्रुप के दोनों मैच कैंडी के पल्लेकल अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले। इसमें से पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच बारिश के कारण एक पारी के बाद रद्द करना पड़ा था। वहीं, नेपाल के खिलाफ दूसरे मुकाबले का परिणाम डकवर्थ लुईस नियम के तहत आया था। अब कोलंबो में भी भारी बारिश भारतीय टीम के लिए बड़ी बाधा बनती नजर आ रही है।

लगातार भारी बारिश के कारण प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे खिलाड़ी

कोलंबो के आर प्रेमदासा में 9 सितंबर को श्रीलंका बनाम बांग्लादेश का मुकाबला तो 10 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम पिछले दो मैचों की ग‍लतियों से सबक लेते हुए इस मुकाबले में अपनी तैयारी पुख्ता करना चाहती है, लेकिन लगातार भारी बारिश के कारण खिलाड़ी प्रैक्टिस भी नहीं कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2023 के सुपर-4 का पूरा शेड्यूल तय, जानें

9 सितंबर के बाद सुधरेगा मौसम

श्रीलंकाई मौसम विज्ञान के निदेशक की ओर से पीटीआई टीवी को दिए गए बयान में कहा गया है कि 9 सितंबर के बाद कोलंबो के मौसम में सुधार आने की संभावना है। 9 सितंबर के बाद धूप खिलने लगेगी। हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश में कमी होगी। बता दें कि एशिया कप 2023 का फाइनल भी 17 सितंबर को कोलंबो में ही खेला जाएगा। उस दौरान मौसम बिलकुल साफ रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : World cup टीम में इस ऑलराउंडर को शामिल करने पर भड़के पूर्व दिग्गज