क्रिकेट

एशिया कप के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा, 41 साल बाद आमने सामने होंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें

Asia Cup 2025 Final, IND vs PAK: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमों ने जगह पक्की कर ली है, जो 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।
2 min read
Sep 26, 2025
भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- IANS)
भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- IANS)

एशिया कप 2025 के फाइनल में कौन सी दो टीमें आमने-सामने होंगी। इसकी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है। 28 सितंबर को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। एशिया कप के इतिहास में यह पहला मौका है, जब फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। मौजूदा एशिया कप टूर्नामेंट का 17वां एडिशन है। 2016 में पहली और 2022 में दूसरी बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। मौजूदा सीजन टी20 फॉर्मेट का तीसरा मौका है।

1984 में शुरू हुआ था एशिया कप

1984 में हुए पहले एशिया कप का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच यूएई में खेला गया था। भारत विजेता रही थी। 1986 में श्रीलंका में दूसरा एशिया कप खेला गया था। श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। 1988 में बांग्लादेश में हुए तीसरे एशिया कप में फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था। 1990 में भारत में हुए चौथे एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम श्रीलंका को हराकर विजेता रही थी। 1995 में यूएई में हुए पांचवें एशिया कप में भारतीय टीम श्रीलंका को हराकर विजेता रही थी। 1997 में श्रीलंका आयोजित छठे एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराया था।

2000 में एशिया कप का सातवां संस्करण बांग्लादेश में हुआ था। श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान विजेता बनी थी। 2004 में श्रीलंका में आयोजित एशिया कप के आठवें संस्करण में श्रीलंका भारत को हराकर चैंपियन बनी थी। 2008 में एशिया कप का नवां संस्करण पाकिस्तान में हुआ था। भारत को हराकर श्रीलंका विजयी रही थी। 2010 में एशिया कप का दसवां संस्करण श्रीलंका में खेला गया था। भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। 2012 में एशिया कप का ग्यारहवां संस्करण बांग्लादेश में हुआ था। बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान चैंपियन रही थी।

2016 में पहली बार हुई टी20 एशिया कप

2014 में एशिया कप का बारहवां संस्करण बांग्लादेश में हुआ था। पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका चैंपियन बनी थी। 2016 में एशिया कप (13 वां संस्करण) पहली बार टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। बांग्लादेश में आयोजित टूर्नामेंट में भारत चैंपियन रही थी। हारने वाली टीम बांग्लादेश देश थी। 2018 में यूएई में एशिया कप (14 वां संस्करण) वनडे फॉर्मेट में हुआ था। बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम विजेता रही थी।

2022 में दूसरी बार एशिया कप (15 वां संस्करण) का आयोजन टी20 फॉर्मेट में यूएई में हुआ था। फाइनल में पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका चैंपियन रही थी। 2023 में एशिया कप (16 वां संस्करण) पाकिस्तान-श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला गया था। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराया था। भारत एशिया कप की सफलतम टीम है और आठ बार खिताब जीत चुकी है। छह खिताब के साथ श्रीलंका दूसरी सफलतम टीम है। पाकिस्तान दो बार एशिया कप जीती है।

Updated on:
26 Sept 2025 01:10 am
Published on:
26 Sept 2025 01:10 am
Also Read
View All
Team India Test Schedule: 3 टीमों के खिलाफ टीम इंडिया को खेलने हैं 9 टेस्ट, जानें कब और कहां-कहां खेले जाएंगे मुकाबले

वाशिंगटन सुंदर हुए बाहर, 33 साल के सारांश जैन को मिली टेस्ट टीम इंडिया में जगह, जानें कौन है एमपी का ये ऑलराउंडर

Team India Test Squad: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वाशिंगटन सुंदर समेत 3 खिलाड़ी बाहर

WI vs PAK 1st Test: वेस्टइंडीज के गेंदबाज ने किया अनोखा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 5 मेडन ओवर डाल झटके 5 विकेट

इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा