क्रिकेट

सलमान आगा ने अपनी चाल से किया सबको हैरान, पहले ही ओवर में टीम इंडिया के प्लान पर फेरा पानी

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारतीय टीम कोलंबो में खेले जाने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए जो प्लान बनाया था, वह पहले ही ओवर में फेल हो गया।
less than 1 minute read
Feb 15, 2026
Pakistan Cricket Team
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं, जहां भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है। मुकाबले में भारतीय टीम से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, खासकर ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन से। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और मैच की चौथी गेंद पर ही अभिषेक शर्मा आउट हो गए।

सलमान अपनी चाल में कामयाब

पाकिस्तान की ओर से कप्तान सलमान आगा ने पहले ही ओवर में खुद को आक्रमण पर लगाया और उनका यह फैसला सही साबित हुआ। उन्होंने मैच की चौथी गेंद पर अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेज दिया। अभिषेक शर्मा सिर्फ चार गेंदों का सामना कर सके और बिना खाता खोले आउट हो गए।

इसके बाद ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर भारतीय टीम को शुरुआती झटके से उबारने की कोशिश की और दोनों ने 27 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। हालांकि वह 40 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हो गए। इस मुकाबले में सलमान आगा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम बिना बदलाव के साथ मैदान पर उतरी तो भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए।

सलमान चाहते थे कि अभिषेक खेलें

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा था कि वो चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा फिट हो जाएं और उनकी टीम के खिलाफ मैच खेलें। हालांकि अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वह फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले आउट हो गए।

Also Read
View All
WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क, टॉप 3 में सभी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

AUS vs BAN: मैके टेस्ट के पहले ही दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का भी बुरा हाल, स्टार्क और इस्लाम ने बरपाया कहर

फिर विवादों में स्टीव स्मिथ, बांग्लादेश की DRS चर्चा में दिया दखल, अंपायर ने लिया यह एक्शन, देखें Video

Mitchell Starc record: टेस्ट क्रिकेट में 10वें सबसे सफल गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन को पछाड़ा रचा इतिहास

Duleep Trophy 2026 Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी कल फिर दिखेंगे एक्शन में, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं दलीप ट्रॉफी के मुक़ाबले