क्रिकेट

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले Tilak Varma ने पाक टीम को दे डाली सीधी चेतावनी!

Tilak Varma Statement, IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले तिलक वर्मा ने टीम इंडिया की तैयारियों पर बड़ा खुलासा किया है। जानें कैसे गौतम गंभीर की खास रणनीति और वीडियो एनालिसिस के दम पर टीम इंडिया कोलंबो में पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए मैच मोड में आ चुकी है...

2 min read
Feb 12, 2026
India vs Pakistan T 20 World Cup 2026
Tilak Varma warns Pakistan as India enters 'match zone' for the World Cup blockbuster. (photo - espncricinfo)

Tilak Varma Statement, Ind vs Pak: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को लेकर अब सस्पेंस खत्म हो गया है और टीम इंडिया इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने बताया कि टीम के सभी खिलाड़ी बहुत जोश में हैं और वे पहले से ही मैच मोड में आ चुके हैं। हालांकि पहले इस मैच को लेकर थोड़ी अनिश्चितता थी क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से कुछ बयानबाजी हुई थी, लेकिन अब सब साफ हो गया है कि यह महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। तिलक का कहना है कि जैसे ही मैच कंफर्म हुआ, टीम के अंदर उत्साह और भी बढ़ गया है और अब हर खिलाड़ी बस मैदान पर उतरने का इंतजार कर रहा है।

पाक के खिलाफ बारीक प्लानिंग चल रही है…

तैयारियों के बारे में बात करते हुए तिलक ने बताया कि, 'टीम बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से आगे बढ़ रही है। हम हर मैच को गंभीरता से ले रहे हैं और वीडियो एनालिसिस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की मदद से विपक्षी टीम के बॉलर्स और बैट्समैन की कमजोरियों को समझ रहे हैं। पिच का मिजाज कैसा होगा और किस गेंदबाज के खिलाफ कौन से शॉट्स खेलने हैं, इन सब पर बारीक प्लानिंग चल रही है। हालांकि पाकिस्तान की टीम वहां के माहौल में थोड़ी ज्यादा घुली-मिली हो सकती है, लेकिन भारतीय टीम अपनी मेहनत और सही रणनीति के दम पर उन्हें टक्कर देने के लिए तैयार है।

गंभीर का प्लान

मैच की परिस्थितियों को लेकर कोच गौतम गंभीर ने भी खिलाड़ियों को साफ निर्देश दिए हैं। तिलक ने बताया कि, अगर मैच के दौरान जल्दी विकेट गिर जाते हैं, तो उन्हें और सूर्यकुमार यादव को पारी को संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।

सबसे बड़ा सपना कि अच्छा परफॉर्म करे

गंभीर भाई का कहना है कि जरूरत पड़ने पर हमें संभलकर खेलना होगा ताकि टीम एक सुरक्षित स्कोर तक पहुंच सके। तिलक खुद चोट के बाद वापसी कर रहे हैं और वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि उनका सबसे बड़ा सपना और मकसद बस यही है कि वे शानदार प्रदर्शन करें और भारत को वर्ल्ड कप जिताने में मदद करें।

Published on:
12 Feb 2026 10:05 am