क्रिकेट

IND vs PAK: रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, तो किसे मिलेगा फायदा? समझें सुपर 8 का समीकरण

कोलंबो में 15 फरवरी को पूरे दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है, ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रद्द हुआ, तो किस टीम को फायदा होगा?

2 min read
Feb 14, 2026
भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- IANS)

IND vs PAK Match, T20 World Cup 2026: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं। इस मैच से पहले काफी बवाल मचा था। पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में आईसीसी की चेतावनी के बाद वह इस मैच में खेलने के लिए मान गया। अब जब पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में उतरने को तैयार है लेकिन इंद्रदेव नाराज नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान चाहता है मैच से पहले फिट हो जाएं अभिषेक शर्मा, जानें क्यों सलमान कर रहे उनके ठीक होने की दुआ

मैच में बारिश की संभावनाएं

दरअसल, इस मुकाबले को लेकर बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश होने की उम्मीद है। ऐसे में अगर मैच बारिश की वजह से रद्द होता है, तो किसे फायदा होगा? मौसम विभाग की मानें तो दिन में 65 प्रतिशत बारिश की संभावना है, वहीं दोपहर में आसमान में घने बादल देखे जा सकते हैं। हालांकि जैसे-जैसे शाम होगी, बारिश की संभावनाएं कम होती जाएंगी। मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा और इस दौरान करीब 50 प्रतिशत बारिश की संभावना बताई जा रही है। ऐसे में बारिश हो भी सकती है और नहीं भी।

मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

अब अगर बारिश होती है और मैच रद्द हो जाता है, तो किसे फायदा होगा, आइए जानते हैं। दरअसल, दोनों टीमों ने अब तक दो-दो मुकाबले जीतकर चार-चार अंकों के साथ टॉप-2 में जगह बनाई हुई है। भारतीय टीम का नेट रन रेट बेहतर है, जिसकी वजह से वह नंबर वन पर है। अगर यह मुकाबला रद्द होता है, तो दोनों टीमों के पांच-पांच अंक हो जाएंगे, हालांकि नेट रन रेट वही रहेगा। इस तरह भारतीय टीम नंबर वन पर बनी रहेगी।

ऐसे में दोनों टीमों का सुपर हिट का टिकट आखिरी मुकाबले पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम का आखिरी मुकाबला नीदरलैंड्स के साथ होना है, जबकि पाकिस्तान को नामीबिया के खिलाफ खेलना है। दोनों ही मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान की टीमों के जीतने की संभावना ज्यादा है। ऐसे में दोनों टीमों का सुपर 8 की राह आसान नजर आ रही है, भले ही यह मैच बारिश की वजह से रद्द क्यों न हो जाए।

ये भी पढ़ें

जिस गेंदबाज के भरोसे भारत को हराने का सपना देख रहा पाकिस्तान, उसका प्रदर्शन भी देख लें आप

Also Read
View All

अगली खबर