क्रिकेट

IND vs PAK: विराट कोहली ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, बुमराह और शाहीन नहीं इस भारतीय ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 17 मैच खेले गए हैं। इसमें 13 मैचों में भारतीय टीम ने और 3 मैचों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। एक मैच का परिणाम नहीं आया है। दोनों देशों के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं। वहीं विकेट लेने के मामले में हार्दिक पांड्या नंबर वन हैं।

2 min read
Feb 14, 2026
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मुक़ाबला कल खेला जाएगा (Photo Credit- IANS)

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज का मुकाबला रविवार को खेला जाना है। भारतीय टीम इस मैच के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है। दोनों देशों के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को है।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK Pitch Report: कोलंबो में अबतक नहीं बने 200 रन , बल्लेबाज या गेंदबाज किस मिलेगी मदद? पढ़ें प्रेमदासा स्टेडियम की पिच का हाल

विकेट लेने के मामले में यह गेंदबाज है नंबर 1

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 17 मैच खेले गए हैं। इसमें 13 मैचों में भारतीय टीम ने और 3 मैचों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। एक मैच का परिणाम नहीं आया है। दोनों देशों के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं। वहीं विकेट लेने के मामले में हार्दिक पांड्या नंबर वन हैं।

विराट कोहली ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

टी20 को अलविदा कह चुके विराट भारत-पाकिस्तान के बीच हुए टी20 मुकाबलों में शीर्ष स्कोरर हैं। 2012 से 2024 के बीच खेले 11 मैचों की 11 पारियों में विराट ने 70.28 की औसत से 5 अर्धशतक लगाते हुए 492 रन बनाए हैं।

मोहम्मद रिजवान दूसरे स्थान पर

मोहम्मद रिजवान दूसरे स्थान पर हैं। रिजवान ने 2021 से 2024 के बीच 5 मैचों की 5 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 228 रन बनाए हैं। रिजवान जारी टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं हैं। पाकिस्तान के शोएब मलिक तीसरे स्थान पर हैं। 2007 से 2021 के बीच 9 मैचों की 8 पारियों में 1 अर्धशतक लगाते हुए मलिक ने 164 रन बनाए हैं।

संन्यास ले चुके पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज चौथे स्थान पर हैं। हफीज ने 2007 से 2021 के बीच 8 मैचों की 7 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 156 रन बनाए हैं। पांचवें स्थान पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान हैं। जारी विश्व कप में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे फरहान ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के दौरान खेले 3 मैचों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 155 रन बनाए थे।'

हार्दिक पांड्या का जलवा

गेंदबाजों में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या शीर्ष पर हैं। 2016 से 2025 के बीच 9 मैचों में हार्दिक ने 15 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवी ने 2012 से 2022 के बीच 7 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल तीसरे स्थान पर हैं। गुल ने 2007 से 2014 के बीच 6 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।

भारत के जसप्रीत बुमराह 2016 से 2025 के बीच 7 मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं और चौथे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के हारिस रऊफ भी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। रऊफ ने 2021 से 2025 के बीच 7 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। भारत के कुलदीप यादव 3 मैचों में 8 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: कोलंबो से मौसम को लेकर आई बड़ी अपडेट, भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान इस समय होगी जमकर बारिश!

Also Read
View All

अगली खबर