क्रिकेट

IND vs SA: राजकोट में भारत की जीत पक्की, 9 साल से अजेय है टीम इंडिया

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का चौथा मुकाबला कल राजकोट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारत की जीत लगभग पक्की नजर आ रही है। क्योंकि इस ग्राउंड पर भारतीय टीम पिछले 9 सालों से अजेय रही है। इसके अलावा अन्य आंकड़े भी टीम के साथ हैं
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2022, 2:20 PM IST
ind vs sa 3nd t20 indian team three change rishabh pant Rahul Dravid
ये खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

IND vs SA 4th T20: गौरतलब है कि भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज चल रही है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला कल दोनों टीमों के बीच सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम राजकोट में होगा। इस मैदान के आंकड़े भारतीय टीम के साथ हैं और इस मैच में टीम इंडिया की जीत लगभग निश्चित है। बता दें कि पिछले 9 सालों से भारतीय टीम इस मैदान पर अजेय रही है यानी कि उसे कोई भी टीम हरा नहीं पाई है

इस मैदान पर भारत ने 2 T20 मैच खेले, मिली जीत

बता दें कि राजकोट के इस मैदान में भारतीय टीम ने अब तक 2 ट्वेंटी-20 मुकाबले खेले हैं। इन दोनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत मिली है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर पहला T20 मैच अक्टूबर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेला था। इस मैच में भारत की कमान महेंद्र सिंह धोनी (Ms dhoni) संभाल रहे थे और इस मैच को भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीता था। वहीं दूसरे टी-20 मुकाबले की बात करें तो साल 2019 में भारत और बांग्लादेश के खिलाफ हुए इस मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। इस मैदान पर भारत के रोहित शर्मा 2 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। हालांकि इस सीरीज के लिए उन्हें आराम दिया गया है

टॉस निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

गौरतलब है कि अभी तक हुई इस सीरीज में भारतीय टीम ने एक भी टॉस नहीं जीता है। बता दें कि राजकोट के मुकाबले में टॉस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा या यूं कहें टॉर्च ही बॉस है। पिछले दो मुकाबलों में भारत ने रनों का पीछा करते हुए इस मैदान पर जीत हासिल की है। साथ ही इस मैदान पर अभी तक तीन अर्धशतक लगे हैं, जिसमें रोहित शर्मा 2 और 1 युवराज सिंह के नाम है। कोई भी टीम टॉस जीतकर इस मैदान पर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला करना चाहेगी

यह भी पढ़ें - टूट गया रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 264 रनों का रिकॉर्ड! ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने रच दिया इतिहास

भुवनेश्वर कुमार को भाती है राजकोट की पिच

भारत के स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार को राजकोट का मैदान खूब भाता है। उन्होंने यहां एकमात्र टी-20 मुकाबले में 35 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे उन्होंने यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। भुवी से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद भारतीय टीम की होगी। इसके अलावा भारतीय टीम को इस मैच में हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक से काफी उम्मीदें होंगी, हालांकि हार्दिक पांड्या रन बना रहे हैं लेकिन दिनेश कार्तिक आईपीएल वाली फॉर्म अभी तक दिखा नहीं पाए हैं। पांच मैचों की सीरीज अभी 2-1 पर बनी हुई है

यह भी पढ़ें - मिलिए भारतीय क्रिकेट टीम के पहले T20, वनडे और टेस्ट कप्तान से

Updated on:
16 Jun 2022, 2:20 PM IST
Published on: