क्रिकेट

IND vs SA: रांची में कुछ खास नहीं है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, क्या वनडे सीरीज की भी हार से शुरुआत करेगी टीम इंडिया?

रांची के स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं, इसमें से तीन मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की है और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच ड्रा रहा है। चौंकने वाली बात यह है कि पिछले तीन मुकाबलों में भारत ने यहां सिर्फ एक मुक़ाबला जीता है।
2 min read
Nov 29, 2025
Feature image
रांची मे भारतीय टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। (Photo - BCCI)

India vs South Africa ODI Series: टेस्ट सीरीज में 2-0 से बुरी तरह हारने के बाद अब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज का पहला मुक़ाबला कल यानि 30 नवंबर को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच को जीत टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार से उबरने की कोशिश करेगी। हालांकि, रांची मे भारतीय टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है।

भारत ने रांची में जीते हैं मात्र तीन मैच

रांची के स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं, इसमें से तीन मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की है और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच ड्रा रहा है। चौंकने वाली बात यह है कि पिछले तीन मुकाबलों में भारत ने यहां सिर्फ एक मुक़ाबला जीता है। भारत को रांची में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने हराया है।

भारत का रांची में रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने 2013 में पहली बार यहां वनडे मैच खेला था। तब भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज़ की थी। 2013 में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच रद्द हो गया था। वहीं 2014 में भारत ने यहां श्रीलंका को हराया था। इसके बाद 2016 में न्यूजीलैंड ने भारत को 19 रनों से हराया था। वहीं 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 32 रन से जीत दर्ज़ की थी।

2022 में अय्यर ने जड़ा था शतक

भारत ने 2022 में आखिरी बार यहां मैच खेला था और यह मुक़ाबला दक्षिण अफ्रीका से ही खेला गया था। उस मुक़ाबले में भारत ने अफ्रीका को सात विकेट से हराया था। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 278 रनों का स्कोर बनाया था। जवाब में भारत ने इसे 45.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इस मैच में श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक लगाया था। उन्होंने 111 गेंद पर 113 रनों की पारी खेली थी।

Updated on:
29 Nov 2025 12:52 pm
Published on:
29 Nov 2025 12:52 pm