क्रिकेट

IND vs SA: सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, क्या आज चलेगा संजू सैमसन का बल्ला?

IND vs SA: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऐसे में आज उनके पास फॉर्म हासिल करने का अच्छा मौका है।
less than 1 minute read
Feb 04, 2026
India vs South Africa 4th T20
टी20 वर्ल्ड कप का वर्मअप मुक़ाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है(Photo - EspnCricInfo)

India vs South Africa, ICC T20 World Cup 2026 Warm up Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 10वां वर्मअप मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

संजू नहीं ईशान किशन करेंगे ओपन

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान ने कहा, "मैंने सुना है कि बाद में ओस पड़ सकती है, इसलिए हम अपने बॉलर्स को चैलेंज देना चाहते हैं। आज रात खुद को टेस्ट करना चाहते हैं। ईशान और अभिषेक ओपनिंग करेंगे। जब आप यह खेल खेलते हैं, तो इसके साथ बहुत सारी ज़िम्मेदारी आती है। प्रेशर हमेशा रहता है। लेकिन साथ ही, इतने सारे लोग आपको सपोर्ट करने आते हैं। इससे आपको एक्स्ट्रा फायदा मिलता है। बस वही करना चाहते हैं जो हम पिछले डेढ़ साल से कर रहे हैं। उन अच्छी आदतों को जारी रखना चाहते हैं।"

दोनों टीमों का स्क्वाड -

भारत - सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, डेविड मिलर, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा

Updated on:
04 Feb 2026 06:40 pm
Published on:
04 Feb 2026 06:34 pm