IND vs SL 1st T20: पल्लेकेले में खेले जाने वाले भारत और श्रींलका के बीच पहले टी20 मुकाबले में यशस्वी जायसवाल के पास इतिहास रचने का शानदार मौका है।
India vs Sri Lanka: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का आगाज 27 जुलाई से होने जा रहा है। ये टीम इंडिया के 'गंभीर युग' की शुरुआत होगी और इस मैच पर सभी की नजरें रहेंगी। श्रीलंका दौरे के जरिए गौतम गंभीर अपने कोचिंग करियर की शुरुआत करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव टी20 टीम की कप्तानी संभालेंगे। टीम चयन और गंभीर की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद क्रिकेट फैंस भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले को देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि इन सबके अलावा यशस्वी जायसवाल पर सबकी नजर होगी। जायसवाल सिर्फ 47 रन बनाते ही इस साल इस साल 1000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
22 साल के इस युवा बल्लेबाज ने 11 मैचों की 16 पारियों में 953 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में इस साल जायसवाल ने 749 रन बनाए हैं तो टी20 में उन्होंने 213 रन कूट डाले हैं। जायसवाल को भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में भी चुना गया था लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
यशस्वी जयसवाल (भारत) - 953
इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) - 844
रोहित शर्मा (भारत) - 833
कुसल मेंडिस (श्रीलंका) - 833
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (अफगानिस्तान) - 773
बाबर आजम (पाकिस्तान) - 709
शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
27 जुलाई: पल्लेकेले में पहला टी20
28 जुलाई: पल्लेकेले में दूसरा टी20
30 जुलाई: पल्लेकेले में तीसरा टी20