क्रिकेट

INDW vs SLW: भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल शुरू, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

India Women vs Sri Lanka Women: एशियन गेम्स 2026 के वूमेंस क्रिकेट गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। भारतीय टीम की नजर जहां लगातार दूसरे गोल्ड मेडल पर होगी, तो वहीं श्रीलंका पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।
2 min read
Sep 22, 2026
INDW vs SLW
भारत बनाम श्रीलंका , गोल्ड मेडल मैच (फोटो- BCCI)

Asian Games 2026 Women's Cricket Gold Medal Match Update: भारत और श्रीलंका के बीच एशियाई गेम्स वूमेंस क्रिकेट गोल्ड मेडल मुकाबला शुरू हो चुका है, जहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है, जहां कुछ ही देर पहले बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। कांस्य पदक के मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और 31 रन से जीत हासिल की। शायद इसी वजह से भारतीय टीम ने भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

लगातार दूसरे गोल्ड पर टीम इंडिया की नजर

श्रीलंका वूमेंस टीम की प्लेइंग XI

इमेशा दुलानी, चमारी अथापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुडी प्रबोदा और सुगंधिका कुमारी।

भारत महिला टीम की प्लेइंग XI

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़।

एशियन गेम्स में टीम इंडिया जहां लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीतना चाहेगी, तो वहीं श्रीलंका की टीम पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश को हराकर पिछली हार का बदला लिया और ब्रॉन्ज मेडल उनसे छीन लिया। पिछली बार एशियाई गेम्स 2022 में श्रीलंका को हराकर भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। इससे पहले एशिया कप में भी भारतीय टीम ने श्रीलंका को ही हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

टीम इंडिया इस वजह से है गोल्ड की दावेदार

दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच 29 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारतीय टीम ने 24 में जीत हासिल की है। भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 32 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से पांच में श्रीलंका ने जीत हासिल की है, तो एक मुकाबला बारिश की वजह से ड्रॉ हुआ है, जबकि बचे हुए सभी मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है।

आपको बता दें कि आखिरी बार श्रीलंका ने भारतीय टीम को दांबुला में 2024 में हराया था। उसके बाद से दोनों टीमें सात बार आमने-सामने हो चुकी हैं और हर बार टीम इंडिया को जीत मिली। सबसे खास बात यह है कि भारतीय टीम को पिछले सातों मुकाबलों में लगभग एकतरफा जीत मिली। ऐसे में टीम इंडिया का एशियन गेम्स वूमेन्स क्रिकेट टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है।