क्रिकेट

IND vs UAE: टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन, एशिया कप के पहले मुकाबले में 5 ओवर में खत्म कर दिया मैच

IND vs UAE Highlights: एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान यूएई को 9 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया ने 58 रन के लक्ष्य को 4.3 ओवर में हासिल कर लिया।
2 min read
Sep 10, 2025
IND vs UAE Highlights
भारत ने यूएई को हराया (फोटो- BCCI)

IND vs UAE Asia Cup 2025 Highlights: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने शानदार आगाज किया है। पहले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने 5 ओवर के भीतर ही 9 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान यूएई ने 13.1 ओवर में 57 रन बनाए। कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। 58 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 4.3 ओवर में हासिल कर लिया। 16 गेंदों में 30 रन बनाकर अभिषेक शर्मा आउट हुए तो कप्तान सूर्य कुमार यादव 7 और शुभमन गिल 9 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

कुलदीप यादव ने ढाया कहर

इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह ने शानदार शुरुआत दिलाई और अलीशान शराफू को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने मोहम्मद जोहैब को आउट कर मेजबान टीम को दूसरा झटका दिया। अभी यूएई ने झटकों से उबर पाती, तब तक कुलदीप यादव ने फिरकी की जाल में विरोधी बल्लेबाजों को फंसाना शुरू किया और 50 रन तक यूएई के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

कुलदीप यादव ने सबसे पहले राहुल चोपड़ा को आउट किया। इसके बाद यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम और हर्षित कौशिक को आउट किया। इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया की यूएई का कोई भी बल्लेबाज 2 रन से आगे नहीं बढ़ सका। आसिफ खान को शिवम दुबे ने 2 रन पर चलता किया तो ध्रुव परासर और जुनैद सिद्दकी को दुबे ने आउट कर 3 विकेट चटकाए। 13.1 ओवर में यूएई की पूरी टीम 57 रन पर ढेर हो गई। कुलदीप ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए तो शिवम दुबे ने 3 विकेट चटकाए।

58 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने धमाकेदा शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की और चौथे ओवर में अभिषेक 16 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्याकुमार यादव ने आते ही छक्का जड़ा और फिर गिल ने एक रन लेकर मैच जिता दिया। शुभमन 9 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। अब टीम इंडिया अपना अगला मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेलेगी।

Also Read
View All
Women Asia Cup 2026: श्रीलंकाई टीम का ऐलान, इन तीन स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी, चमारी अटापट्टू की रहेंगी कप्तान

अफ़ेयर के आरोपों के बीच टूटी मोनिका और एश्ले गार्डनर की शादी, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर डाला भावुक पोस्ट

Aus vs Ban टेस्ट के पहले दिन ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तो हसन महमूद ने भी बनाया महारिकॉर्ड

हरभजन सिंह और एस श्रीसंत विवाद में नया ट्विस्ट, एक ने किया लड़ाई के लिए चैलेंज तो दूसरा बनना चाहता है रूममेट

‘हमारा पलड़ा भारी है’, गॉल टेस्ट से पहले श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भारत को दी चेतावनी