क्रिकेट

टीम इंडिया ने मैच से पहले की बड़ी गलती, 77 पर गिरे 6 विकेट, सूर्या के आगे USA का प्लान फेल

India vs USA, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने USA के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज इस मुकाबले में प्रभावित नहीं कर सका। सूर्या ने 49 गेंदों में 10 चौके और 4 […]

2 min read
Feb 07, 2026
भारत बनाम USA (फोटो- IANS)

India vs USA, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने USA के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज इस मुकाबले में प्रभावित नहीं कर सका। सूर्या ने 49 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन की पारी खेली। मतलब आधे से ज्यादा रन उन्होंने अकेले बनाए। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे खाथा भी नहीं खोल सके, तो रिंकू सिंह और हार्दिक पंड्या ने भी निराश किया।

इस मुकाबले में USA ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उम्मीद के मुताबिक उनकी शुरुआत शानदार रही। अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जबकि छठे ओवर में भारतीय टीम ने ईशान किशन के रूप में दूसरा विकेट गंवा दिया। इसी ओवर में तिलक वर्मा भी आउट हो गए। शिवम दुबे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, रिंकू सिंह सिर्फ 6 रन ही बना सके, जबकि हार्दिक पंड्या 5 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम 13 ओवर में 77 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी और ऐसा लगने लगा था कि टीम पूरी तरह USA के गेंदबाजों के जाल में फंस गई है।

ये भी पढ़ें

रोमारियो शेफर्ड ने ली टी20 वर्ल्डकप 2026 की पहली हैट्रिक, स्कॉटलैंड की बैटिंग को किया तहस-नहस

सूर्या ने बचाई लाज

लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने एक छोर पर डटकर पारी को संभाला और अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और अक्षर पटेल के साथ एक छोटी लेकिन अहम साझेदारी की। उन्होंने 171 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 160 के पार पहुंचाने में मदद की। उन्होंने 49 गेंदों का सामना किया और 10 चौके-4 छक्कों की मदद से 84 रन ठोक दिए। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। USA की ओर से वैन शेल्विक ने 4 विकेट चटकाए, तो हरमीत सिंह को दो सफलता मिली।

टीम इंडिया से हुई बड़ी गलती

इस मुकाबले में सूर्याकुमार यादव ने मैच शुरू होने से पहले ही बड़ी गलती कर दी और लंबे समय से ओपनिंग कर रहे संजू सैमसन को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया। वन डाउन पर रनों का अंबार लगाने वाले ईशान किशन से ओपनिंग कराया गया, जो फैसला बुरी तरह फ्लॉप रहा और पूरी बैटिंग लाइन अप लड़खड़ा गई।

ये भी पढ़ें

कोलकाता में आया शिमरन हेटमायर का बवंडर, सिर्फ इतनी गेंद में फिफ्टी ठोक, तोड़ा गेल का रिकॉर्ड

Also Read
View All

अगली खबर