क्रिकेट

IND vs WI: शतक बनाने से चूके शिखर धवन, हवाई शॉट मारकर हुए आउट, देखें वीडियो

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शिखर धवन शतक बनाने से चूक गए हैं। वह 97 रन बनाकर गुडाकेश मूटी की गेंद पर समारा ब्रुक्स को कैच दे बैठे। धवन एक गलत हवाई शॉट खेल आउट हो गए हैं।

less than 1 minute read
Jul 22, 2022
Shikhar Dhawan

IND vs WI, 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज दोनों टीमों के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन, मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन 97 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक बनाने से चूक गए। वह 97 रनों पर एक गैर जिम्मेदाराना हवाई शॉट खेलकर आउट हो गए हैं। धवन को गुडाकेश मूटी की गेंद पर समारा ब्रुक्स को कैच दे बैठे। शिखर धवन भारतीय टीम के 213 रनों के स्कोर पर आउट हुए

इससे पहले मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जो भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी ने गलत साबित कर दिखाया। पहले विकेट के लिए शिखर धवन और शुभमन गिल ने 119 रनों की शतकीय साझेदारी कर, भारत को मजबूत शुरुआत दी। अच्छे दिख रहे शुभमन गिल 64 रन बनाकर रन आउट हो गए।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप से पहले वनडे और टी20 सीरीज खेलेगा भारत

इसके बाद दूसरे विकेट के लिए शिखर धवन और श्रेयस अय्यर ने भी 94 रनों की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। लेकिन शिखर धवन 97 रन बनाकर एक गैर जिम्मेदाराना हवाई शॉट खेलकर आउट हो गए। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 42 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर ने 54 और सूर्यकुमार यादव ने 13 रन बनाए। संजू सैमसन 12 और दीपक हुड्डा 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें : शिखर धवन भारत के लिए 150 वनडे मे सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

Updated on:
22 Jul 2022 10:43 pm
Published on:
22 Jul 2022 10:16 pm
Also Read
View All