
Shikhar Dhawan
IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर हैं और इस दौरे पर भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी हैं। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज पोर्ट ऑफ स्पेन मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के शिखर धवन ने इतिहास रच दिया है। वह भारत की तरफ से डेढ़ सौ वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उनसे आगे विराट कोहली हैं
सचिन गंभीर गांगुली सब को छोड़ा पीछे
शिखर धवन ने जैसे ही इस मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने वनडे करियर का 36वां अर्धशतक पूरा किया। वैसे ही उन्होंने भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर और सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। वह भारत की तरफ से डेढ़ सौ मुकाबले में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
यह भी पढ़ें : एशिया कप 2022 का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज, देखें वीडियो
धवन ने कुल 52 बार 50 से ज्यादा का स्कोर वनडे में बनाया है उनसे आगे विराट कोहली (55) के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। जबकि वनडे में 50 से ज्यादा का स्कोर 150 इनिंग में सौरव गांगुली ने 49, गौतम गंभीर ने 45 और सचिन तेंदुलकर ने भी 45 बार बनाया है। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ शिखर धवन ने इन तीनों ही दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें : भारतीय क्रिकेट टीम एकमात्र ऐसी टीम है जिसने 60, 50 ओवर का वर्ल्ड कप और टी-20 वर्ल्ड कप जीता है
पहले वनडे के भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन:
शुभमन गिल, शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर, दीपक हूडा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
पहले वनडे के वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग इलेवन:
निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), शामर ब्रुक्स, अकील हुसैन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, कायल मेयर्स, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, जेडेन सील्स
Updated on:
22 Jul 2022, 9:12 PM IST
Published on:
22 Jul 2022, 9:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.