क्रिकेट

जिम्बाब्वे को हराने के बावजूद टीम इंडिया से हो गई ये गलती, सेमीफाइनल की राह में बन सकता है रोड़ा

सुपर 8 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रन से जीत हासिल की, जिससे उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं।
2 min read
Feb 27, 2026
team india in t20 world cup 2026
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

Team India Semifinal Scenario T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। पहली बार दोनों टीमें 2009 में आमने-सामने हुई थीं और आखिरी बार दोनों टीमें T20 वर्ल्ड कप 2016 के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं।

वेस्टइंडीज वही टीम है जिसने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के इतिहाल में कई गहरे जख्म दिए हैं। 2016 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सफर खत्म करने वाली यह टीम दो बार भारतीय टीम को सेमीफाइनल से पहले ही रोक चुकी है। ऐसे में इस बार भारतीय टीम इस टीम को हल्के में नहीं लेना चाहेगी। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज सेमीफाइनल की दावेदार है, वहीं भारतीय टीम भी अंतिम चार में जगह बनाना चाहती है।

1 मार्च को वर्चुअल क्वार्टरफाइनल

अब दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन में उतरेंगी और जो भी टीम जीतेगी, उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। लेकिन उससे पहले टीम इंडिया की टेंशन यह है कि आखिर इस वेस्टइंडीज से पार कैसे पाया जाए, क्योंकि अब तक खेले गए दोनों टीमों के बीच चार मुकाबलों में सिर्फ एक ही बार भारतीय टीम जीत पाई है।

भारतीय टीम ने 2014 के T20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को सात विकेट से धूल चटाई थी। उस वक्त भारतीय टीम ग्रुप 2 में वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश जैसी टीमों के साथ थी। भारतीय टीम ने सभी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई और फिर सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंच गई। हालांकि फाइनल में भारतीय टीम को श्रीलंका से 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी।

जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई चूक

2016 के T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम वेस्टइंडीज से सेमीफाइनल में भिड़ी और वहीं उसका सफर खत्म हो गया। उससे पहले 2009 और 2010 में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज से भिड़ चुकी है और दोनों ही बार उसे हार झेलनी पड़ी है। अगर भारत और वेस्टइंडीज के बीच का मुकाबला रद्द होता है तो भी टीम इंडिया सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी, क्योंकि वेस्टइंडीज नेट रनरेट के मामले में भारत से आगे है। जिम्बाब्वे के खिलाफ अगर भारतीय टीम ने बड़ी जीत हासिल की होती तो मैच ड्रॉ होने की स्थिति में टीम इंडिया फेवरेट होती। हालांकि भारतीय टीम ने सुपर 8 के उसके दूसरे मुकाबले में चूक हो गई, जहां वो बड़ी जीत हासिल नहीं कर पाई।

Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा