क्रिकेट

IND vs ZIM: 3 मैच, 175 रन और अब तक ‘नॉट आउट’; टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है जिम्बाब्वे का ये खिलाड़ी!

Ind vs ZIM, Brian Bennett: T20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने तहलका मचा रखा है। 3 मैचों में 175 रन और अब तक 'नॉट आउट' रहने वाला ये बल्लेबाज भारत के लिए बड़ी चुनौती होगा। जानें और कौन कौन से खिलाड़ी भारत के लिए खतरनाक साबित होंगे...

2 min read
Feb 23, 2026
Brian Bennett, who is yet to be dismissed in this World Cup, could prove to be an even bigger threat against India. (photo - espncricinfo)

Brian Bennett, T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 में इस वक्त अगर कोई बल्लेबाज दुनिया भर के गेंदबाजों के लिए पहेली बना हुआ है, तो वो कोई बड़ा स्टार खिलाड़ी नहीं, जिम्बाब्वे के युवा ओपनर ब्रायन बेनेट हैं। बेनेट ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसी सनसनी मचाई है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को भी अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है।

ये भी पढ़ें

‘भारतीय बल्लेबाजी में मैच्योरिटी की कमी थी’: सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को जमकर लताड़ा

ब्रायन बेनेट: जिसे कोई आउट नहीं कर पाया

22 वर्षीय युवा बल्लेबाज ब्रायन बेनेट इस टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे की सबसे मजबूत कड़ी साबित हुए हैं। बेनेट ने अब तक तीन पारियां खेली हैं और कुल 175 रन बनाए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि विपक्षी टीमें उन्हें एक बार भी आउट नहीं कर पाई हैं। उन्होंने बिना कोई छक्का लगाए, 125 के स्ट्राइक रेट और 2 अर्धशतकों की मदद से ये रन बनाए हैं, जो उनकी गजब की क्लास को दिखता है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बेनेट का कमाल

मुकाबलास्कोरस्टेटस
बनाम ऑस्ट्रेलिया64* रननाबाद
बनाम श्रीलंका63* रननाबाद
बनाम आयरलैंड48* रननाबाद
कुल रन175अभी तक आउट नहीं

ये 2 खिलाड़ी भी बढ़ाएंगे भारत की टेंशन

जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ बेनेट के भरोसे ही नहीं है, बल्कि दो और ऐसे खिलाड़ी हैं जो चेन्नई में भारत का खेल बिगाड़ सकते हैं। पहले है कप्तान सिकंदर रजा जो टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। वह मध्यक्रम में तेजी से रन बनाते हैं, और वो अपनी स्पिन से भारतीय बल्लेबाजों को फंसा भी सकते हैं। पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने महज 26 गेंदों पर 45 रनों की तूफानी पारी खेली थी जिसमें उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके लगाए थे। बड़े मैचों में रजा का प्रदर्शन हमेशा निखर कर आता है।

सिर्फ 3 मैचों में 9 विकेट लिए

दूसरे है लंबे कद के ब्लेसिंग मुजरबानी जो नई गेंद से भारतीय ओपनर्स के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं। वह फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं और खास बात ये है कि उनकी इकॉनमी 6 से भी कम की रही है।

26 फरवरी की बड़ी चुनौती

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती ब्रायन बेनेट की 'नॉट आउट' लय को तोड़ने की होगी। साथ ही, मुजरबानी की सटीक गेंदबाजी और रजा के ऑलराउंड प्रदर्शन से पार पाना भी आसान नहीं होगा।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया को लेकर मोहम्मद आमिर ने कही थी ये बात, अब सच होती दिख रही है पाकिस्तानी गेंदबाज की भविष्यवाणी

Also Read
View All

अगली खबर