23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भारतीय बल्लेबाजी में मैच्योरिटी की कमी थी’: सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को जमकर लताड़ा

साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को आड़े हाथों लिया है। कहा भारतीय खिलाड़ी मैच्योरिटी दिखाने के बजाय सिर्फ छक्के मारने के पीछे भाग रहे थे। जानें क्यों दिग्गज को लगता है कि अब भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना है मुश्किल...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Feb 23, 2026

Sunil Gavaskar on India Loss, IND vs SA T20 World Cup 2026

Sunil Gavaskar criticizes the Indian batting line-up and their lack of maturity in the loss against South Africa. (photo - instagram/@indiancricketteam)

IND vs SA, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली 76 रनों की हार के बाद दिग्गज सुनील गावस्कर भड़क गए। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों के खेलने के तरीके पर कड़े सवाल उठाए हैं। गावस्कर का मानना है कि इस करारी हार ने न केवल भारत के जीत के मोमेंटम को बिगाड़ा है, साथ में टीम पर सेमीफाइनल से बाहर होने का भारी दबाव भी डाल दिया है।

हर बल्लेबाज को बस छक्के मारने थे

गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजी की सबसे बड़ी कमजोरी उजागर करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका के दिए गए लक्ष्य का पीछा करते समय टीम इंडिया के खिलाड़ियों में मैच्योरिटी की भारी कमी दिखी। उन्होंने कहा, 'सिर्फ बड़े शॉट्स मारना ही टी20 क्रिकेट नहीं है। शुरुआत में रन रेट 10 से भी कम था, लेकिन भारत का हर बल्लेबाज सिर्फ छक्के (Maximums) मारने की कोशिश कर रहा था। किसी ने भी पारी को संभालने या साझेदारी बनाने की कोशिश नहीं की।'

अफ्रीका से क्यों नहीं सीखा?

गावस्कर ने साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर और युवा डेवाल्ड ब्रेविस का उदाहरण देते हुए बताया कि बल्लेबाजी कैसे की जाती है। उन्होंने कहा, 'जब अफ्रीका ने 3 विकेट खो दिए थे, तब युवा ब्रेविस ने मिलर को बड़े शॉट्स खेलने दिए और खुद क्रीज पर टिककर पारी को संभाला। भारतीय बल्लेबाज मिलर और ब्रेविस की तरह एक प्लेटफॉर्म तैयार करने के बजाय पहली ही गेंद से हवाई फायर करने में जुटे थे। गेंद को गैप में मारकर तेजी से भागने पर किसी का ध्यान नहीं था।

अब रास्ता हुआ और मुश्किल

गावस्कर ने चेतावनी दी है कि इस 76 रनों की हार से भारत का नेट रन-रेट (NRR) बहुत नीचे गिर गया है। अब भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा। लेकिन जिस तरह से ये दोनों टीमें खेल रही हैं, इंडिया के लिए वापसी करना बहुत मुश्किल होने वाला है।