क्रिकेट

चेन्नई में खूब गरजे बल्लेबाज, टूटे कई रिकॉर्ड्स, टीम इंडिया ने खड़ा किया वर्ल्डकप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

India vs Zimbabwe: सुपर 8 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्डकप के इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। यह स्कोर ओवरऑल दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। श्रीलंका का 260 रन का रिकॉर्ड अभी भी सुरक्षित है।

2 min read
Feb 26, 2026
टीम इंडिया (फोटो- IANS)

IND vs ZIM Super 8 T20 World Cup 2026 Update: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने जिंबॉब्वे के खिलाफ 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आपको बता दें कि साल 2007 में श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 260 रन बनाए थे, जो अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बना हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप में यह भारतीय टीम का भी दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 218 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक का यह सबसे बड़ा स्कोर भी है।

ये भी पढ़ें

रणजी ट्रॉफी का फाइनल हुआ ड्रॉ तो कौन बनेगा चैंपियन, तीसरे दिन तक बराबरी पर कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर

अभिषेक-हार्दिक ने जड़ा अर्धशतक

इस मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह हावी रही। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन ने भी अहम और तेजतर्रार योगदान दिया। इन बेहतरीन पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। जिंबॉब्वे की ओर से गेंदबाजी में रिचर्ड एनगरावा सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने 4 ओवर में 62 रन लुटाए, जबकि ब्रैड इवांस ने 4 ओवर में 52 रन खर्च किए।

इस मुकाबले में जिंबॉब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए। संजू सैमसन और अक्षर पटेल की वापसी हुई, जबकि रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को बाहर रखा गया। भारतीय टीम की शुरुआत पहले के मुकाबलों की तुलना में ठीक-ठाक रही। इस मैच में भारत ने इस टूर्नामेंट की अपनी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 48 रनों की साझेदारी की। संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभालते हुए भारतीय टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। 120 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा, जब ईशान किशन 38 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया, हालांकि वह 30 गेंदों में 55 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 13 गेंदों में 33 रन ठोके, जबकि हार्दिक ने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। तिलक वर्मा ने भी विस्फोटक अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 275 के स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए।

चेन्नई में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

इन शानदार पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी बने। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम ने एक पारी में 17 छक्के लगाए, जिससे उसने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए गए 15 छक्कों के अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इतना ही नहीं, इस टूर्नामेंट में अब तक भारतीय टीम कुल 63 छक्के लगा चुकी है, जो किसी एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड बन गया है।

ये भी पढ़ें

साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को दी शिकस्त, टीम इंडिया के सेमीफाइनल की राह हुई आसान, जानें कैसे

Also Read
View All

अगली खबर