क्रिकेट

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप मैच में हुई छक्कों की बारिश और बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Most sixes in a Womens World Cup Match: विशाखापत्तनम में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेले गए महिला विश्‍व कप के मैच दोनों टीमों की तरफ से खूब छक्के लगे। इस मुकाबले में इतने छक्‍के लगे कि महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में किसी मैच में सबसे ज्‍यादा छक्कों का रिकॉर्ड बन गया।
2 min read
Oct 13, 2025
Most sixes in a Womens World Cup Match
भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: IANS)

Most sixes in a Womens World Cup Match: महिला वर्ल्‍ड कप 2025 में रविवार को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एतिहासिक मुकाबला खेला गया। विश्‍व कप के इस 13वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 330 रन का विशाल स्‍कोर बोर्ड पर लगाया। इसके जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया की महिला टीम ने भी जबरदस्‍त विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी की और महिला वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा रन चेज करते हुए तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। महिला वनडे विश्व कप के इतिहास को देखें तो तो इस मैच सबसे ज्‍यादा छक्कों के लिए याद किया जाएगा, क्‍योंकि इस मुकाबले में जितने छक्‍के लगे हैं, इससे पहले कभी इस मेगा इवेंट में नहीं लगे।

भारत की ओर से लगे कुल सात छक्‍के

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए थे। प्रतिका रावल ने अपनी 75 रन की पारी में 1 छक्का लगाया। वहीं, स्मृति मंधाना ने अपनी 80 रन की पारी में 3 छक्के लगाए। हरलीन देओल ने 1 और ऋचा घोष ने 2 छक्के लगाए। कुल मिलाकर भारतीय टीम की तरफ से कुल 7 छक्के लगे।

महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में लगे सबसे ज्‍यादा छक्‍के

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 49 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 331 रन बनाते हुए दमदार जीत दर्ज की। ऑस्‍ट्रेलियन कप्तान एलिसा हिली ने अपनी 142 रन की पारी में 3 छक्के लगाए। फोएबे लिचफिल्ड, एल्सी पेरी, और एश्ले गार्डनर ने 1-1 छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कुल 6 छक्के लगे। कुल मिलाकर मैच में 13 छक्के लगे। महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में किसी मैच में लगे सर्वाधिक छक्कों का यह रिकॉर्ड है।

महिला वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा चेज

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया। ऑस्ट्रेलिया ने 331 रन का लक्ष्य हासिल कर महिला वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रचा। महिला वनडे क्रिकेट का यह सबसे बड़ा चेज है। पूर्व का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था। श्रीलंका ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 302 का लक्ष्य हासिल किया था। 301 के जवाब में श्रीलंका ने 305 रन बनाए थे।

भारतीय टीम की लगातार दूसरी हार

भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार है। पिछले मैच में हरमनप्रीत एंड कंपनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भारतीय टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर चली गई है। भारतीय टीम का अगला मैच इंग्लैंड से है, जो टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही है।

Updated on:
13 Oct 2025 07:11 am
Published on:
13 Oct 2025 07:11 am
Also Read
View All
ब्रायडन कार्स के हथकड़ी वाले मामले के बाद इंग्लैंड के ड्रेसिंग में क्या हुई चर्चा? जो रूट ने खिलाड़ियों को दिया अल्टीमेटम

टेस्ट क्रिकेट मे रनों का अंबार लगाने वाले इस दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, 2026 होगा आखिरी सीजन

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय टीम को करने होंगे 3 काम, नहीं तो ड्रॉ हो सकता है मुकाबला

ENG vs PAK: इंग्लैंड-पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में होगी बाबर आजम की वापसी, जानें भारत में क्रिकेट फैंस कब-कहां देखें लाइव

Eng vs Pak: जो रूट लॉर्ड्स में कल रचेंगे इतिहास, स्टुअर्ट ब्रॉड को छोड़ेंगे पीछे, सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की तरफ बढ़ाएंगे एक और कदम