क्रिकेट

IND W vs PAK W: भारत की ‘नो शेक हैंड’ नीति कायम, टॉस के समय हरमनप्रीत कौर ने फातिमा सना से बनाई दूरी

IND-W vs PAK-W: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया।
less than 1 minute read
Oct 05, 2025
IND W vs PAK W
श्रीलंका के कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार, 5 अक्टूबर, 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी महिला विश्व कप मैच से पहले टॉस के दौरान भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना।

IND-W vs PAK-W, ICC Women ODI World Cup 2025: भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आईसीसी ODI वर्ल्ड कप 2025 का महामुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले की शुरुआत से पहले टॉस के दौरान 'नो शेक हैंड' देखने को मिला। टॉस के दौरान भारत की हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की फातिमा सना एक-दूसरे के सामने आईं, लेकिन उन्होंने औपचारिक रूप से दूरी बनाए रखी। हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना ने ना तो हाथ मिलाया और ना ही कोई व्यक्तिगत अभिवादन किया।

यह कदम हाल ही में संपन्न एशिया कप के दौरान भारत की पुरुष टीम ओर से अपने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने के फैसले के मद्देनजर उठाया गया है। ऐसे समझा जा रहा है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को भी बीसीसीआई ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने की सलाह दी थी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से वर्ल्ड कप के लिए जारी निर्धारित दिशानिर्देश के मुताबिक, खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाना अनिवार्य नहीं बनाते हैं। टीमों या खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई केवल तभी की जा सकती है यदि उनका आचरण खेल की भावना को बरकरार नहीं रखता है।

गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत और उसके बाद ऑपरेशन सिन्दूर के बाद बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच, एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का तीन बार आमना-सामना हुआ। सभी मौकों पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।

इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही भारत और पाकिस्तान आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट तटस्थ स्थानों पर खेल रहे हैं, यह व्यवस्था 2027 तक जारी रहेगी। परिणामस्वरूप, पाकिस्तान अपने सभी महिला विश्व कप 2025 मैच कोलंबो में खेलेगा।

Updated on:
05 Oct 2025 07:42 pm
Published on:
05 Oct 2025 03:58 pm
Also Read
View All
Youngest Debutant in Cricket: वैभव सूर्यवंशी आज बदल देंगे क्रिकेट का इतिहास, देखें तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट

Youngest Indian Debutants: वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर का नहीं, वाशिंगटन सुंदर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे

IRE vs IND 1st T20 Weather Report: डेब्यू के लिए वैभव सूर्यवंशी को करना पड़ सकता है इंतजार, आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में बारिश की संभावना

Women’s World Cup 2026 में लगातार 4 मैच जीत चुकी है ऑस्ट्रेलिया, फिर भी पहले राउंड के बाद हो सकती है टूर्नामेंट से बाहर

Women’s T20 World Cup 2026 में तीसरी जीत के बावजूद मुश्किल में टीम इंडिया, जानें कैसे मिलेगी सेमीफाइनल में जगह