क्रिकेट

IND W vs SA W: हरमनप्रीत कौर आज T20Is में रचेंगी इतिहास तो दीप्ति शर्मा के पास भी वर्ल्‍ड की नंबर-1 गेंदबाज बनने का मौका

IND W vs SA W: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत कौर और स्‍टार गेंदबाज दीप्ति शर्मा के पास बड़े रिकॉर्ड बनाने के मौके हैं। कौर जहां मैदान पर कदम रखते ही ये उपलब्धि हासिल करेंगी तो शर्मा को एक विकेट की दरकार होगी।

2 min read
Jun 21, 2026
IND W vs SA W
भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा और कप्‍तान हरमनप्रीत कौर। (फोटो सोर्स: IANS)

India W vs South Africa W: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम का सामना आज 21 जून को साउथ अफ्रीकी टीम से होगा। सेमीफाइनल के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए ये मैच बहुत ही अहम है। इस मैच के लिए मैदान में उतरते ही भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत कौर एक ऐसा मुकाम हासिल कर लेंगी, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में आज तक कोई महिला या पुरुष खिलाड़ी नहीं पा सका है। जबकि दीप्ति शर्मा के पास भी दुनिया की नंबर-1 बल्‍लेबाज बनने का मौका होगा।

ओल्ड ट्रैफर्ड में इतिहास रचेंगी हरमनप्रीत कौर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत कौर अपने करियर में सबसे ज्‍यादा 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। ये इसलिए भी खास होगा, क्‍योंकि पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अब कोई ये मुकाम हासिल नहीं कर सका है।

इसके साथ ही वह इस मैच में एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली हैं। यह उनका ऐसा 200 वां इंटरनेशनल मुकाबला होगा, जिसमें वह टीम की कमान संभालने जा रही हैं। उनसे पहले ये उपलब्धि शार्लेट एडवर्ड्स ही हासिल कर सकी हैं। इस तरह कौर 200 अंतरराष्‍ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाली दूसरी महिला बनने वाली हैं।

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीदेशमैच
1हरमनप्रीत कौरभारत199
2सूजी बेट्सन्यूजीलैंड183
3डेनिएल वायटइंग्लैंड182
4एलिस पेरीऑस्ट्रेलिया176

दीप्ति शर्मा एक विकेट लेते ही रचेंगी इतिहास

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय स्‍टार गेंदबाज दीप्ति शर्मा के पास महिला इं‍टरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका है। पिछले दो मैच में उन्‍होंने 6 विकेट लेकर झूलन गोस्‍वामी के महिला इंटरनेशनल (सभी फॉर्मेट को मिलाकर) मैचों में सबसे ज्‍यादा 355 विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी, अगर वह प्रोटियाज टीम के खिलाफ एक सफलता हासिल कर लेती हैं तो सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी।

महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट

रैंकखिलाड़ीदेशकुल विकेट
1दीप्ति शर्माभारत355
1झूलन गोस्वामीभारत355
3कैथरीन साइवर-ब्रंटइंग्लैंड335
4एलिस पेरीऑस्ट्रेलिया332
5सोफी एक्लेस्टोनइंग्लैंड327
6शबनीम इस्माइलदक्षिण अफ्रीका318
Published on:
21 Jun 2026 01:32 pm