क्रिकेट

India A Final Scenario: अफगानिस्‍तान से जीतकर भी फाइनल की रेस से बाहर हो सकता है भारत, जानें कैसे

India A Final Scenario: भारत ए ट्राई नेशन सीरीज में अपना आखिरी मुकाबला 17 जून को अफगानिस्‍तान के खिलाफ खेलेगा। लेकिन, क्‍या आप जानते हैं कि इस मैच को जीतकर भी भारतीय टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो सकती है। आइये आपको भी बताते हैं, इसके पीछा का गणित क्‍या है?

2 min read
Jun 16, 2026
India A Final Scenario
इंडिया ए टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India A Final Scenario: श्रीलंका, भारत और अफगानिस्‍तान की ए टीमों के बीच खेली जा रही ट्राई नेशन ए सीरीज अब बेहद ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को सुपर ओवर में मिली हार के बाद भारत के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडिया ए के पास 17 जून को फाइनल में अपनी जगह पक्की करने का एक आखिरी मौका होगा, जब वह अफगानिस्तान ए के खिलाफ अहम मैच खेलने उतरेगी। लेकिन, क्‍या आप जानते हैं कि भारत इस मैच को जीतकर भी फाइनल की रेस से बाहर हो सकता है। आइये आपको इसके पीछे का गणित बताते हैं।

इस तरह जीतकर भी बाहर हो जाएगा भारत

तिलक वर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को महज 8 रन से हराया था, लेकिन इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत बारिश बाधित मैच में अफगानिस्तान ए से चार रन से हार गई और फिर श्रीलंका ए से एक नाटकीय सुपर ओवर में हार का मुंह देखना पड़ा। अब इंडिया ए के तीन मैचों के बाद एक जीत और दो हार के साथ सिर्फ दो अंक और +0.032 का नेट रन रेट है।

भारत अगर पिछले मुकाबलों की तरह अफगानिस्‍तान ए के खिलाफ आखिरी मैच में मामूली अंतर से जीत दर्ज करता है और अफगानी टीम अपने ग्रुप स्‍टेज के अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हरा देता है तो भारत के लिए फाइनल के दरवाजे बंद हो सकते हैं। ऐसे में उसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, ताकि अफगानिस्‍तान की टीम बड़ा उलटफेर करके भी नेट रन रेट में भारत से पीछे रहे।

त्रिकोणीय वनडे ए सीरीज 2026 की पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1श्रीलंका ए32104+0.494
2भारत ए31202+0.032
3अफगानिस्तान ए21102-1.392

इंडिया ए स्‍क्‍वॉड

तिलक वर्मा (कप्‍तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, विपराज निगम, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय, अशोक शर्मा।

अफगानिस्तान ए स्‍क्‍वॉड

इमरान मीर (कप्‍तान), नूर उल रहमान (विकेटकीपर), हसन ईसाखिल, बहिर शाह, एजाज अहमद अहमदजई, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, ज़हीर खान, फरीदून दाऊदजई, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दुल्ला अहमदजई, खालिद तनिवाल, इशाक रहीमी, फैसल खान अहमदजई।