India A Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की गुरुवार को किस्मत खुल गई। श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए BCCI ने इंडिया A के 15 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया।
India A Players From IPL 2026 Teams: गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ट्राई सीरीज के लिए इंडिया A टीम का ऐलान कर दिया। तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी गई, जबकि रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी के साथ कइ उन युवाओं को मौका मिला है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। इस टीम में 7 खिलाड़ी सिर्फ पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस से चुने गए हैं।
इंडिया A के कप्तान तिलक वर्मा भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं और वह दो बड़े टूर्नामेंट्स भी जीत चुके हैं। तिलक वर्मा एशिया कप 2025 के हीरो रहे थे और उस प्रदर्शन के दम पर उन्हें टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह मिली। भारत के लिए 49 मैच खेलने वाले वर्मा ट्राई सीरीज में टीम इंडिया A की कमान संभालेंगे। इस टीम का उपकप्तान रियान पराग को बनाया गया है। पराग भी भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं, हालांकि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। 15 सदस्यीय इंडिया A की टीम में सिर्फ ये दो ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जो टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं।
हैरान करने वाली बात ये है कि इस टीम में आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से एक भी खिलाड़ी नहीं चुने गए। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के भी किसी खिलाड़ी को मौका नहीं मिला। सबसे ज्यादा पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को मौका मिला है। टीम पिछले सीजन फाइनल में पहुंची थी और इस सीजन शुरुआती 6 मैचों में जीत हासिल की। इसके अलावा गुजरात टाइटंस के 3 खिलाड़ियों को मौका मिला है। इंडिया A के स्क्वॉड में लखनऊ सुपरजायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के 2-2 खिलाड़ी चुने गए। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के 1-1 खिलाड़ी चुने गए हैं।