
Tri Nation A Series Final INDA vs SLA: ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 का खिताबी मुकाबला शुरू हो चुका है, जहां भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मुकाबले में श्रीलंका की ओर से विशेन हलम्बागे को मौका नहीं मिला है, जिनकी वैभव सूर्यवंशी से झड़प हुई थी। खिताबी मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने एक एक बदलाव किया है।
ग्रुप स्टेज में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए मुकाबले में टाई के बाद सुपर ओवर में जब भारतीय टीम हार गई थी, तब वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलंबागे के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट ने हलंबागे पर एक्शन भी लिया था, लेकिन अब उन्हें खिताबी मुकाबले से बाहर कर दिया गया है।
उस मुकाबले में भी विशेन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और दो ओवर में 30 रन लुटा दिए थे। वहीं बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 11 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 17 रन बनाए थे।
खिताबी मुकाबले की बात करें तो सहन अराच्चिगे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि टीम में सिर्फ एक बदलाव किया गया है, जिसमें मोहम्मद शिराज की वापसी हुई है। दूसरी ओर, तिलक वर्मा ने बताया कि अगर वे टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते, क्योंकि उनकी टीम ने इस सीरीज में अभी तक लक्ष्य का पीछा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस पिच पर 300 रन का स्कोर अच्छा माना जाएगा।
प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, अशोक शर्मा और यश ठाकुर।
निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत वियास्कंथ, दुलज समुदिथा और कुगथास मथुलन।