क्रिकेट

Ind A vs USA Live Streaming: T20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच में आज गर्दा उड़ाएंगे तिलक वर्मा और मयंक यादव! जानें कब-कहां देखें

Ind A vs USA T20 World Cup Warm-up Match Live Streaming: इंडिया ए और यूएसए के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप का वार्म-अप मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को आप कब-कहां लाइव देख सकते हैं? आइये इससे जुड़ी अहम जानकारी आपको देते हैं।

less than 1 minute read
Feb 02, 2026
भारतीय बल्‍लेबाज तिलक वर्मा। (फोटो सोर्स: IANS)

Ind A vs USA T20 World Cup Warm-up Match Live Streaming: T20 वर्ल्ड कप 2026 का इंतजार खत्‍म हो गया है। आज 2 फरवरी से टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीम वार्म-अप मुकाबले खेलने उतरेंगी। आज इस चरण में इंडिया ए टीम भी एक्शन में होगी और वह यूएसए का सामना करेगी। इंडिया ए के मुकाबले में सबकी नजर टी20 इंटरनेशनल स्टार तिलक वर्मा और भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक मयंक यादव पर टिकी होंगी, जो चोट के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं। इंडिया ए की कप्तानी दिल्ली के ऑलराउंडर आयुष बडोनी करेंगे। इस मुकाबले की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप कब और कहां देख सकते हैं? आइये आपको बताते हैं।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान के खिलाफ बड़े एक्‍शन की तैयारी में ICC, अचानक बुलाई हाई-लेवल इमरजेंसी मीटिंग

Ind A vs USA वार्म-अप मैच कब और कहां खेला जाएगा?

इंडिया ए बनाम यूएसए टी20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म-अप मैच 2 फरवरी 2026 सोमवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार, शाम 5.00 बजे शुरू होगा। इससे आधा घंटे पहले दोनों टीमों के कप्‍तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे और अपनी-अपनी प्‍लेइंग इलेवन घोषित करेंगे।

Ind A vs USA वार्म-अप मैच का लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीम कहां देखें?

इंडिया ए बनाम यूएसए टी20 विश्व कप 2026 मैच को JioHotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।

इंडिया ए टीम

आयुष बडोनी (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, एन जगदीसन, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल, गुरजापनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद और मयंक यादव।

यूएसए टीम

मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज़ गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शयान जहांगीर, सैतेजा मुक्कमाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैडली वान शाल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन और शुभम रंजने।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप में आज पहला वार्म-अप मैच खेलेगी इंडिया ए, तिलक वर्मा समेत ये स्टार उतरेंगे मैदान पर, देखें पूरा स्क्वॉड

Also Read
View All

अगली खबर