क्रिकेट

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, चकनाचूर किया इंग्लैंड का 16 साल पुराना ये बड़ा रिकॉर्ड

India breaks England record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत ने ग्रुप चरण के सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है। उसने अहमदाबाद में बुधवार को खेले गए मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 17 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में भारत ने कुल सात गेंदबाजों का इस्‍तेमाल किया। इस तरह टूर्नामेंट में अब तक कुल 12 गेंदबाजों का इस्‍तेमाल हो चुका है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

2 min read
Feb 19, 2026
Team India next assignment after T20 World Cup
भारतीय क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

India breaks England record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत ने जीत के चौके के साथ ग्रुप-ए के मुकाबलों का समापन किया है। टीम इंडिया ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 17 रन से जीत दर्ज की। 66 रन की पारी खेलने के साथ 2 विकेट हासिल करने वाले शिवम दुबे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच की सबसे खास बात ये रही कि कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने कुल सात गेंदबाजों का इस्‍तेमाल किया। इस तरह वह इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 12 गेंदबाजों का इस्‍तेमाल कर चुके हैं, जिसके साथ भारत ने इंग्‍लैंड का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इंग्‍लैंड ने 2009 में बनाया था ये रिकॉर्ड

बता दें कि भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में 12 गेंदबाज इस्तेमाल किए हैं, जो किसी एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्‍यादा हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्‍लैंड के नाम दर्ज था, जिसने 2009 के एडिशन में 11 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था।

टी20 वर्ल्‍ड कप एक मैच में भारत ने सबसे ज्‍यादा बॉलर इस्तेमाल किए

8 बनाम साउथ अफ्रीका, ट्रेंट ब्रिज, 2009

8 बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, कोलंबो आर प्रेमदासा, 2012

7 बनाम अफगानिस्‍तान, ग्रोस आइलेट, 2010

7 बनाम पाकिस्‍तान, कोलंबो आर प्रेमदासा, 2026

7 बनाम नीदरलैंड्स, अहमदाबाद, 2026

सूर्या बोले- मेरे पास बहुत सारे बॉलिंग ऑप्शन

इतने सारे बॉलिंग ऑप्शन पर भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि कभी-कभी यह एक अच्छा सिरदर्द होता है। मेरे पास कितने बॉलर हैं? अभिषेक शर्मा, हार्दिक और दुबे मेरे पास बीच में बहुत सारे ऑप्शन हैं। जिस तरह से चीजें आगे बढ़ रही हैं, उससे मैं बहुत खुश हूं।

भारत बनाम नीदरलैंड मैच में ये रिकॉर्ड भी बने

- भारत ने टूर्नामेंट में 9 कैच छोड़े हैं, जो आयरलैंड (10) के बाद 20 टीमों में दूसरा सबसे ज्‍यादा है। नामीबिया छह कैच के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

- 176/7 नीदरलैंड्स का बिना किसी फिफ्टी के टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है, जो 2018 में लॉर्ड्स में नेपाल के खिलाफ 174/4 के स्कोर से ज्‍यादा है।

T20 WC में लगातार सबसे ज्‍यादा जीत

12* - भारत (2024-2026)

8 - दक्षिण अफ़्रीका (2024)

8 - ऑस्ट्रेलिया (2022-2024)

7 - इंग्लैंड (2010-2012)

7 - भारत (2012-2014)

Published on:
19 Feb 2026 09:03 am