क्रिकेट

मेलबर्न टेस्टः भारतीय गेंदबाजो के आगे नहीं चला ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों का बल्ला, लाबुशेन बोले नई योजना के साथ आए

भारतीय गेंदबाजों ने आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रनों पर ही ढेर कर दिया।बुमराह ने चार और अश्विन ने तीन विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मार्नुस लाबुशेन ने नई योजना के साथ गेंदबाजी की सराहना की।

2 min read
Marnus Labuschagne
Marnus Labuschagne

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर आस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को भारतीय टीम मेजबान टीम पर हावी रही। भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रनों पर ही ढेर कर दिया। शनिवार के मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन ने तो प्रभावित किया ही, साथ ही अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी दो विकेट झटक कर आस्ट्रेलिया को दबाव में लाने में अहम योगदान निभाया। बुमराह ने चार और अश्विन ने तीन विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मार्नुस लाबुशेन ने नई योजना के साथ गेंदबाजी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी टीम पहली पारी में दबाव में आ गई थी।

हम बेहतर कर सकते थे
इस पारी लाबुशेन ने 132 गेंदों पर 48 रन बनाए। लाबुशेन ने कहा कि हम बेहतर कर सकते थे। हमारे तीन बल्लेबाज ऐसे आउट हुए, जिन्हें आउट नहीं होना चाहिए था। भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करते हुए उन्होंने आगे कहा कि वे सीधी लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी कर रहे थे। गेंदबाज रन रोकने के लिए नई योजना के साथ आए थे और वे दबाव बनाने में भी सफल रहे। लाबुशेन ने कहा कि मैंने 1309 गेंदों का सामना किया। हमने बल्लेबाजी ईकाई की तरह इस चुनौती का सामना किया।

नई योजना के साथ गेंदबाजी
साथ ही लाबुशेन ने कहा कि जरूरी नहीं सभी बल्लेबाज हर बार रन बनाएं। कई बार एक या दो बल्लेबाज ही काफी होते हैं। वहीं अश्विन के बारे में पूछे जाने पर लाबुशेन ने कहा कि लोग नई योजना के साथ गेेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया जैसे कि लेग में क्षेत्ररक्षक रखकर सीधी गेंदबाजी करना। हम उन्हें समझने और सीखने की कोष्षि कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने की पहले बल्लेबाजी
बता दें कि आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन मेजबान टीम लगातार विकेट खोती रही। बुमराह ने जोए बनर््स (0) को 10 के कुल स्कोर पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अश्विन ने दो अहम विकेट लिए। दूसरे सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड अश्विन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में रवींद्र जडेजा द्वारा लपके गए। वेड ने 30 रन बनाए। उनके आउट होने पर टीम का स्कोर 35 रनों पर दो विकेट था।

Published on:
26 Dec 2020 05:56 pm