क्रिकेट

टीम इंडिया का कहर जारी… पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदकर सुपर 8 में पहुंची भारतीय टीम

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को बुरी तरह से धोया है। 27वें मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया ने सुपर 8 में एंट्री मार दी है।

2 min read
Feb 15, 2026
भारतीय ने पाकिस्तानी टीम को फिर से रौंदा। पाक प्लेयर का विकेट लेने के बाद खुशी से गले मिलते तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव (इमेज सोर्स: आईएएनएस)

India vs Pakistan Match Result: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। जी हां, टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के 27वें मुकाबले में भारत ने 61 रन से जीत हासिल की, जो टूर्नामेंट में उसकी लगातार तीसरी जीत है।

बता दें यह मैच श्रीलंका (कोलंबो) आर. प्रेमदासा स्टेडियम (R. Premadasa Stadium) में खेला गया, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से अंत तक दबदबा बनाए रखा और शानदार अंदाज में सुपर-8 में जगह पक्की कर ली। इससे पहले भारत ने यूएसए और नामीबिया को हराया था, अब टीम 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान का बड़ा कारनामा, 6 स्पिनर्स के दम पर कर दिया वो काम, जो टी20 वर्ल्डकप में कोई नहीं कर सका

ईशान के तूफान से कांपा पाकिस्तान

रविवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम इंडिया को महज 1 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा (0) के रूप में बड़ा झटका लगा, लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया। ईशान ने तिलक वर्मा (25) के साथ 46 गेंदों में 87 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 88 के स्कोर तक पहुंचा दिया। ईशान 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन, जबकि शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रन जुटाए। सूर्या 29 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में 11 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से सईम अयूब ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक ने 1-1 विकेट निकाला।

18 ओवरों में 114 रन पर सिमटी पाक टीम

इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में 114 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान को पारी की चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान (0) के रूप में बड़ा झटका लगा। उस समय तक पाकिस्तान का खाता भी नहीं खुल सका था। इसके बाद टीम ने 13 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए।

यहां से उस्मान खान ने बाबर आजम (5) के साथ चौथे विकेट के लिए 21 रन जुटाए, जबकि शादाब खान (14) के साथ 39 रन की साझेदारी की, लेकिन 73 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरते ही टीम लड़खड़ा गई।

उस्मान खान ने 34 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 44 रन की पारी खेली, जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने 1-1 शिकार किया।

ये भी पढ़ें

T-20 World Cup Ind vs Pak: पाक कप्तान से हाथ नहीं मिलाने पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान, बोले- मैं इसे ठीक नहीं समझता

Also Read
View All

अगली खबर